फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIR: Names can now be added to the voter list until September 30.

एसआईआर: अब 30 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे

Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
SIR: Names can now be added to the voter list until September 30.
30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या दर्ज जानकारी में सुधार कराने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब पात्र नागरिक 30 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि पहले दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित थी। आयोग ने अब इसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। इसके साथ ही दावे और आपत्तियों से जुड़े नोटिस जारी करने तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया भी बढ़ाई गई है। यह प्रक्रिया अब 28 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग ने यह बदलाव 29 अगस्त को जारी अधिसूचना के माध्यम से किया है।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि समय सीमा बढ़ने से उन लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने या विवरण में सुधार का अवसर मिलेगा, जो किसी कारण से पहले निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिले के पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जरूर जांच लें। किसी तरह की गलती होने पर निर्धारित समय के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। प्रशासन का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल करना और मतदाता विवरण को त्रुटिरहित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed