फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shelter home for dogs

लंदन की तर्ज पर लावारिस कुत्तों के लिए बनेंगे शेल्टर होम

Sat, 16 Oct 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Shelter home for dogs
फरीदाबाद। शहर में लंदन की तर्ज पर लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने की योजना तैयार की गई है। इस योजना पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शहर में 10 जगह चिह्नित की गई हैं। इस पर फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में लावारिस कुत्तों के रखरखाव और इन पर नजर रखने के लिए नगर निगम के पास अभी कोई विस्तृत योजना नहीं है। शहर के पशु-पक्षियों के लिए काम कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा इनकी देखरेख की जाती है।
विज्ञापन

जिले में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोगों को परेशानी होती है। वहीं लावारिस कुत्तों की नसबंदी न होने के कारण ब्रीडिंग भी तेजी से बढ़ती है। एनिमल वेलफेयर आर्किटेक्ट आर्कश त्यागी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट डॉग के लिए शेल्टर होम बनाने की योजना तैयार की है। ये शेल्टर होम सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट में बनाए जाएंगे। जहां से अधिकांश लोग गुजरते हैं। प्रत्येक शेल्टर होम में पांच से छह कुत्तों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। यहां उनके खानपान से लेकर उनके बेहतर जीवन की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नजर रखने के लिए इनकी खाल में माइक्रोचिप लगाई जाएगी। इस पर अधिकारियों से चर्चा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने की योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य हर कुत्ते को बेहतर जीवन देना है। इस योजना पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- डॉ. गरिमा मित्तल, सीईओ, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed