फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sfdg

Faridabad News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, मोबाइल छीनकर सबूत मिटाने का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 05:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
sfdg
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, मोबाइल छीनकर सबूत मिटाने का आरोप
विज्ञापन

-करमन बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान हंगामा, निगम कर्मियों से मारपीट का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। हरियाणा दक्षिण बिजली वितरण निगम की टीम पर बिजली चोरी की जांच के दौरान बिजली की चोरी करने वाले आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। करमन बॉर्डर पर हुई इस घटना में टीम के सदस्यों के साथ मारपीट करने, मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कनिष्ठ अभियंता सुनील मान के नेतृत्व में निगम की टीम करमन बॉर्डर पर जांच के लिए पहुंची थी। टीम में जेई रजत, फोरमैन चितरंजन, लाइनमैन प्रदीप समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। जांच के दौरान पाया गया कि उपभोक्ता ने मीटर की इनकमिंग सर्विस लाइन में कट लगाकर बिजली चोरी की थी। आरोप है कि टीम के सदस्य सतीश कुमार ने जब बिजली चोरी की वीडियो बनानी शुरू की, तभी मौके पर मौजूद चिंटू नामक व्यक्ति ने अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में लक्ष्मण नाम का व्यक्ति चार अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और टीम पर हमला कर दिया। बताया गया है कि हमलावरों ने सतीश कुमार का मोबाइल फोन छीनकर उसमें रिकॉर्ड की गई वीडियो डिलीट कर दी। कनिष्ठ अभियंता सुनील मान की शिकायत पर थाना होडल में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed