फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewer, water and road arrangements will be improved in NIT.

Faridabad News: एनआईटी में दुरूस्त होगी सीवर,पानी और सड़क की व्यवस्था

Mon, 10 Nov 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sewer, water and road arrangements will be improved in NIT.
केंद्रीय राज्य मंत्री ने नगला एन्क्लेव में 13.20 करोड़ की विकास परियोजना के निर्माण कार्यों शुभारंभ व शिलान्यास किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगला एन्क्लेव पार्ट-2 वार्ड नंबर 7 एनआईटी फरीदाबाद में 13 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन, पानी की लाइन, नाले और आरएमसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ व 1.17 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य रूप से मौजूद रहे। शिलान्यास विधिवत तरीके से बुजुर्गों द्वारा नारियल फोड़कर करवाया गया। इस अवसर पर विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे।



कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और नगला एन्क्लेव में यह कार्य उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से फरीदाबाद वासियों के लिए एक और बड़ी सौगात की घोषणा की गई है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट को गुरुग्राम, फरीदाबाद और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली नई रेपिड मेट्रो परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना का कार्य वर्ष 2026 में प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत मेट्रो लाइन फरीदाबाद होते हुए नोएडा तक और आगे सीधे जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी, जबकि दूसरी दिशा में गुरुग्राम से होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट को जोड़ेगी। यह कनेक्टिविटी न केवल दिल्ली-एनसीआर के नागरिकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी, बल्कि फरीदाबाद को राष्ट्रीय परिवहन नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। इस अवसर पर पार्षद सविता सुरेंदर भड़ाना सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed