फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven vehicles collided in two accidents on the highway

Faridabad News: हाईवे पर दो हादसों में सात गाड़ियां टकराईं

Sun, 18 Oct 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven vehicles collided in two accidents on the highway
फरीदाबाद। नेशनल हाईवे-44 पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल सात गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। पहला हादसा अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जहां आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही चार गाड़ियां टकरा गईं। टक्कर के बाद सबसे आगे वाली कार का चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


दूसरा हादसा सीकरी गांव के पास हुआ, जहां कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रहीं चार कार आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि दोनों हादसों में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। हादसों के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed