फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven hotspots of pollution in Faridabad will turn into greenery

Faridabad: प्रदूषण वाले सात हॉटस्पॉट हरियाली में बदलेंगे, 52 लाख रुपये से कूड़ा हटाकर लगाए जाएंगे पौधे

Sun, 29 Jan 2023 08:46 AM IST
शाहरुख खान मनोज धर द्विवेदी, अमर उजाला, फरीदाबाद
मनोज धर द्विवेदी, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Jan 2023 08:46 AM IST
सार

फरीदाबाद में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने सात हॉटस्पॉट जगहों को हरियाली में तब्दील करने की योजना बनाई है। इसके लिए करीब 52 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। अब इन जगहों को साफ कराकर पौधे लगाए जाएंगे। इससे वायु प्रदूषण कम होने से साथ शहर को सुंदर रखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Seven hotspots of pollution in Faridabad will turn into greenery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए नगर निगम सात हॉटस्पॉट को हरियाली में तब्दील करने जा रहा है। इस काम पर निगम करीब 52 लाख रुपये खर्च करेगा। पौधे लगाने और तार फेंसिंग के लिए टेंडरिंग की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


शहर में प्रदूषण गंभीर समस्या है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के उठाए प्रयासों से भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम सड़कों पर एंटी स्मॉग गन व टैंकरों की मदद से पानी का छिड़काव कराता है। इसके लिए ग्रैप के नियम भी लागू हैं। इसके बावजूद शहर में वायु प्रदूषण गंभीर समस्या बना हुआ है। जिले की 26 लाख आबादी को प्रदूषण के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हाल में शहर का सर्वे कराकर प्रदूषण वाली जगहों की पहचान की थी। इसमें ऐसी आठ जगहों की पहचान की गई थी, जहां पर खुले में कचरा और गंदगी है। इन जगहों पर टीमों ने दौरा कर सात जगहों को हरियाली में तब्दील करने की योजना बनाई है। इसके लिए करीब 52 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। अब इन जगहों को साफ कराकर पौधे लगाए जाएंगे। इससे वायु प्रदूषण कम होने से साथ शहर को सुंदर रखा जा सकेगा। शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार भी मदद कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर में हरियाली बढ़ाने व इससे जुड़े सामान देने के लिए केंद्र निगम को अलग-अलग मदों में 45 करोड़ रुपये दे चुका है। इसी रकम से सीवर शोधन संयंत्र, एंटी स्मॉग गन, पौधरोपण और ट्रैक्टर-टैंकर खरीदे जा रहे हैं। 
 

प्रदूषण को देखते हुए नगर निगम ने अलग-अलग जगहों पर पौधरोपण कराया है। वहीं कुछ जगहों पर बचे कार्य को पूरा कराया जा रहा है। इसमें एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में करीब 52 लाख, बड़खल विधानसभा क्षेत्र में करीब 46 लाख, तिगांव में करीब 48 लाख रुपये, ओल्ड फरीदाबाद में करीब 46 लाख रुपये और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 52 लाख की लागत से पौधे लगवाने हैं। 

इसमें फूलदार व झाड़ी वाले पौधे हैं जैसे लाल और पीली कनेर, कैलेंडर हाइब्रिड, जेट्रोफा (लाल रंग), हर सिंगार, हिमेलिया पटेंस, हिबिस्कस बरिजेंटा (चाइना रोज), लैंटाना कैमरा, कुलफा, चांदनी सिंगल और वबोगेनविलिया समेत अन्य पौधे शामिल हैं।

नौ जगहों पर लगेंगी एलईडी स्क्रीनें
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत शहर में करीब नौ जगहों पर वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) सिस्टम यानि एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी है। परियोजना पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे लोगों को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की अपडेट जानकारी मिलेगी। निगम अधिकारियों के अनुसार, एलईडी स्क्रीन पोल और सरकारी भवनों पर लगाई जाएंगी। 

नगर निगम बाटा से हार्डवेयर चौक, गुरुग्राम कैनाल बल्लभगढ़ चौक, सोहना टी प्वाइंट बल्लभगढ़, अनाज मंडी बल्लभगढ़, सेक्टर-28/29, एनआईटी एक व दो      क्रॉसिंग, ईएसआई चौक एनआईटी, बड़खल चौक व अजरौंडा चौक पर सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed