{"_id":"686acdd36b80c380360a8dd5","slug":"security-personnel-beat-a-young-man-to-death-thinking-he-was-a-thief-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46653-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुरक्षाकर्मियों ने चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुरक्षाकर्मियों ने चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या की
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, पुलिस ने केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित राजस्थान सेवा सदन के बाहर 28 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सेक्टर की देख-रेख के लिए कुछ सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। उन्होंने युवक की चोर समझकर लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 81 में रहने वाले भरतपाल ने बताया कि वह सेक्टर 10 स्थित राजस्थान सेवा सदन में सुरक्षाकर्मी के पद पर पिछले 20 साल से काम कर रहे हैं। उनके तीन बेटे हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा विकास मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि विकास की पत्नी कुछ दिनों से मायके पलवल गई हुई थी। शनिवार की शाम को वह अपनी पत्नी से मायके में मिलने के लिए गया था। वहां से आने के बाद रात को 10 बजे के करीब वह उनसे मिलने के लिए भवन में आया था। मिलने के बाद वह वापस चला गया और वह भी भवन में जाकर सो गए। सुबह जब दूसरा सुरक्षाकर्मी आया तो उसने उनको बताया कि भवन के बाहर एक युवक पड़ा हुआ है। उसने उस युवक को जाकर देखा तो उसको पता चला कि वह उसका बेटा विकास है। जिसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे।
इस घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को सुरक्षाकर्मियों ने लाठी डंडों से पीटा है। जिसका वीडियो भी बनाया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि सुरक्षाकर्मियों ने विकास को सड़क पर बैठाया हुआ है और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
चाेर समझकर की मारपीट
परिजनों का आरोप है कि सेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने विकास को चोर समझ लिया। उसके बाद उसको साथ लाठी डंडों से मारपीट की। इस दौरान वीडियो भी बनाया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को कुछ सुरक्षाकर्मी लाठी डंडों से पीट रहे हैं। युवक का शव सुबह सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। सुरक्षाकर्मियों को उसके पास से एक चाबी मिली जिससे आशंका है कि वह घरों में चोरी करता था।