{"_id":"5dab498a8ebc3e93b147d853","slug":"sector-46-power-house-case-faridabad-news-noi468362211","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-46 पावर हाउस में ट्रांसफार्मर में फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-46 पावर हाउस में ट्रांसफार्मर में फाल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। तेज आंधी से शुक्रवार को सेक्टर-46 पावर हाउस की इनकमर केबल में फॉल्ट हो गया। इससे सेक्टर-21 सहित आसपास के इलाकों में करीब 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही है। बिजली न होने से रातभर लोग परेशान रहे। घरों में पेयजल सप्लाई भी बाधित रही। लोगों का आरोप है कि बिजली व्यवस्था के लिए विभाग बिल्कुल गंभीर नहीं है। एक फॉल्ट होने से लोगों को 16-16 घंटे बिजली सप्लाई से जूझना पड़ता है। फोन करने पर अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। शनिवार सुबह दस बजे लाइट सुचारू हो सकी। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार शाम करीब सात बजे तेज आंधी के कारण सेक्टर-46 के पावर हाउस के एक ट्रांसफार्मर की केबल में फॉल्ट आ गया। फाल्ट की वजह से 16 घंटे बिजली गुल रही। लोगों ने शिकायत केंद्रों पर फोन लगाया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर बिजली निगम अधिकारियों को फॉल्ट की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। देर रात तक फॉल्ट को ढूंढकर ठीक किया। इसके कुछ समय बाद ही मुख्य ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट की वजह से सेक्टर-41, 44, सेक्टर-45, 46, सेक्टर-21ए, बी, सी, पार्ट-3, गोल्फ एन्क्लेव व सेक्टर-21 डी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बड़खल गांव, ग्रीनफील्ड कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, सूरजकुंड रोड व अनखीर गांव सहित करीब एक दर्जन इलाकों में अंधेरा छाया रहा है। इस दौरान घरों में इनवर्टरों ने भी कुछ देर में दम तोड़ दिया। ऐसे में रातभर लोग गर्मी से जूझते है। करवट बदलकर लोगों की रात कटी। बिजली न होने के कारण पेयजल सप्लाई भी बंद रही। लोगों को टैंकरों से पानी मंगाकर काम चलाना पड़ा।
49 करोड़ खर्च फिर भी समस्या बरकरार
पिछले वर्ष हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से सेक्टर-46 में 220 केवी का पावर हाउस बनाने का काम पूरा कर लोगों के लिए शुरू किया गया। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि नया पावर हाउस बनने से सेक्टर-46 के आसपास लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। एचवीपीएनएल की ओर से इस योजना पर लगभग 49 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन
वर्जन
इनकमर केबल में फॉल्ट आने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई थी। सूचना मिलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों न मौके पर पहुंच मरम्मत कार्य शुरू किया। रात होने के कारण थोड़ी दिक्कत आई थी। मरम्मत कार्य पूरा कर सुबह तक बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।
- नीरज अहुजा, अधीक्षण अभियंता, एचवीपीएनएल
लोगों से बातचीत
बिजली व्यवस्था का सेक्टर में बुरा हाल है। मौसम में बदलाव होने से मांग में भी कमी आई है। इसके बाद भी रोजान तीन से चार घंटे बिजली काटी जा रही है। शुक्रवार को तो बुरा हाल रहा है। रातभर बिजली नहीं रही। - गजराज नागर, सेक्टर-21ए
शाम सात बजे बिजली गई। काफी देर बिजली आने का इंतजार किया। बिजली अधिकारियों को फोन किए, मगर कोइ सुनवाई नहीं हुई। सुबह चार बजे इनवर्टर भी ठप हो गया।
- कल्पना सिंह, सेक्टर-21डी
बिजली नहीं होने से सबसे बड़ी दिक्कत पेयजल सप्लाई में आई। शनिवार सुबह पानी तो आया मगर बिजली नहीं होन के कारण मोटर नहीं चला पाए। - अजय ऋषि, सेक्टर-21सी
बिजली निगम करोड़ रुपये खर्च कर बिजली व्यवस्था में सुधार के दावे करता है, मगर होता कुछ नहीं है। निगम पावर हाउस बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करता है। इसलिए केबल में फॉल्ट और ट्रांसफार्मर जल्द खराब होते हैं।
- संजीव शर्मा, सेक्टर-21सी