फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sand mafia attacked and injured two policemen

रेत माफिया ने हमला कर दो पुलिसकर्मियों को किया घायल

Sat, 13 Feb 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sand mafia attacked and injured two policemen
बल्लभगढ़। छांयसा थाना इलाके के फज्जूपुर गांव में यमुना की रेत चुराकर ला रहे युवकों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। चांदपुर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही दीपक और एसपीओ अनिल कुमार शनिवार को राइडर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान दोनों फज्जूपुर गांव के निकट पंटून पुल पर पहुंच गए। यहां उन्हें यमुना की रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रेत चुराकर ला रहे युवकों ने पुलिस से बहसबाजी शुरू कर दी, थोड़ी ही देर में युवकों ने पुलिस कर्मियों पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट करने में फज्जूपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना छायंसा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी लूटने की कोशिश में चार काबू
फरीदाबाद। पल्ला थाना पुलिस ने लूटने की कोशिश करते चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एसी नगर निवासी कृष्ण उर्फ पकौड़ा, नितिन, संजय कालोनी सेक्टर-23 निवासी मयूर और मीठाकुआं सारन निवासी शाहरुख उर्फ लाल साहब शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कट्टा, चाकू, डंडा व रॉड बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बाईपास रोड पर हरकेश नगर गंदे नाले के पास चार युवक घातक हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम बिना बत्ती की निजी गाड़ी से मौके पर पहुंची। आरोपियों ने पुलिस को ही लूटने के लिए घेर लिया। पुलिस टीम ने कार से निकलकर आरोपियों को धर दबोचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed