{"_id":"6ad3d0eb2c9d794e7c0c5d99","slug":"sachkhand-express-ran-nine-and-a-half-hours-late-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82982-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सचखंड एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सचखंड एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट चली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को तीन ईएमयू ट्रेनें रद्द रहीं और लंबी दूरी की कई ट्रेनें देरी से चलीं। राष्ट्रीय रेल पूछताछ प्रणाली के अनुसार, गाजियाबाद-पलवल ईएमयू (64052), पलवल-दिल्ली ईएमयू (64013) और पलवल-दिल्ली ईएमयू (64015) रद्द रहीं।
अमृतसर से नांदेड़ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस करीब पांच घंटे 24 मिनट और झेलम एक्सप्रेस लगभग दो घंटे 20 मिनट की देरी से चली। वहीं, नांदेड़ से अमृतसर जाने वाली सचखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग नौ घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही थी। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को भी सचखंड एक्सप्रेस चार घंटे से अधिक समय की देरी से चली थी।