फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rush of patients increases at the eye OPD.

Faridabad News: नेत्र रोग ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

Tue, 21 Jul 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rush of patients increases at the eye OPD.
आंखों में संक्रमण, जलन, एलर्जी और दृष्टि दोष के मरीज पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों से आंखों में संक्रमण, जलन, एलर्जी और दृष्टि दोष (नंबर) की जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही पर्ची बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे ओपीडी पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज आंखों में लालपन, खुजली, पानी आना, जलन और धुंधला दिखाई देने की शिकायत कर रहे हैं। वहीं कई लोग लंबे समय से धुंधला दिखने की समस्या के कारण आंखों का नंबर जांचने के लिए भी ओपीडी पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव, उमस, धूल और लगातार मोबाइल व कंप्यूटर स्क्रीन के उपयोग के कारण भी आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-22 निवासी सुनीता देवी ने बताया कि पिछले दो दिनों से आंखों में तेज जलन और लालपन था। निजी अस्पताल जाने के बजाय वह जिला अस्पताल पहुंचीं, लेकिन यहां मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं बल्लभगढ़ निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से धुंधला दिखाई दे रहा था। आंखों का नंबर की जांच कराने के लिए अस्पताल आए तो ओपीडी के बाहर लंबी कतार मिली। उनका कहना था कि मरीजों की संख्या बढ़ने से जांच में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन दिनों आंखों में एलर्जी, संक्रमण और दृष्टि दोष की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोग आंखों में जलन, लालपन या धुंधला दिखने जैसी समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ से जांच कराएं। आंखों को साफ रखें, धूल और गंदगी से बचें तथा लगातार मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग करने पर बीच-बीच में आंखों को आराम दें।-डॉ. संगीता गोयल, नेत्र रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed