फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways buses operated on only two city bus service routes; passengers on 8 other routes faced inconvenience.

Faridabad News: सिटी बस सेवा के सिर्फ दो रूट पर चलीं रोडवेज बसें, 8 रूट के यात्री परेशान

Sun, 18 Oct 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses operated on only two city bus service routes; passengers on 8 other routes faced inconvenience.
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने 10 रूट पर बस संचालन के लिए पत्र लिखा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। वित्तीय विवाद के कारण शहर में सिटी बसों के पहिये थमने से रोजाना करीब 25 हजार यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया है। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो, निजी बसों और अन्य महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों को राहत देने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने हरियाणा रोडवेज से 10 रूटों पर बस संचालन करने के लिए पत्र लिखा था।
इसके बाद भी हरियाणा रोडवेज ने केवल दो रूटों पर ही संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। ऐसे में बाकी आठ रूटों के यात्रियों को राहत के लिए अभी लंबा इंतजार करना पडे़गा। शुक्रवार से अरुआ-चांदपुर और बदरपुर-मंझावली रूट पर एक-एक बस का संचालन शुरू किया गया है। ऐसे में अन्य रूटों पर यात्रा करने वाले उन हजारों यात्रियों की समस्या का समाधान नहीं हो सकेगा, जो सिटी बसों से सफर करते थे।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली बसों का विकल्प

बदरपुर बॉर्डर जाने वाले यात्री बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बसों से बदरपुर बॉर्डर तक पहुंचा जा सकता है। हालांकि, यह विकल्प सभी यात्रियों के लिए सुविधाजनक नहीं है। शहर के विभिन्न सेक्टरों और रिहायशी क्षेत्रों से सफर शुरू करने वाले लोगों को पहले बस पकड़ने के लिए दूसरे साधन का सहारा लेना पडे़गा। ऐसे में सिटी बसों के सभी 10 रूटों पर सेवा बहाल होने तक यात्रियों की परेशानी दूर होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सिटी बसें बंद होने से रोजाना आने-जाने में परेशानी हो रही है। पहले बस से कम किराये में अपने ऑफिस तक पहुंच जाते थे, लेकिन अब ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे रोजाना का खर्च बढ़ गया है।- अंकित त्यागी, यात्री


सिटी बसें बंद होने से काफी परेशानी हो रही है। रोडवेज बसों का इंतजार करने के बाद दूसरे साधन तलाशने पड़ते हैं। इससे जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है। रोडवेज को सभी रूटों पर बसें चलाकर यात्रियों को राहत देनी चाहिए।- केसी शर्मा, यात्री


वर्जन-

एफएमडीए के अनुरोध पर हरियाणा रोडवेज ने तीन रूटों पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। रोडवेज में पहले से ही चालक और परिचालकों की कमी है। इसके बावजूद प्रयास किया जा रहा है कि सिटी बस सेवा बंद होने से परेशान अधिक से अधिक यात्रियों को राहत मिल सके।- पूरन लाल, एसआई, हरियाणा रोडवेज


--

सोमवार तक खाली हो जाएगा बल्लभगढ़ डिपो



बल्लभगढ़। सिटी बस डिपो के इंचार्ज मनीष त्यागी ने बताया कि डिपो में अभी 28 बसें खड़ी थीं। इनमें से 22 बसें चलने की स्थिति में हैं, जिन्हें चलाकर गुरुग्राम डिपो पहुंचाया जाएगा। शनिवार शाम तक करीब 10 बसें गुरुग्राम भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अन्य छह बसों को टो करके सोमवार तक गुरुग्राम पहुंचा दिया जाएगा। कुछ बसों में तकनीकी खराबी होने के कारण उन्हें चलाकर ले जाने में दिक्कत आ रही है। सोमवार तक बल्लभगढ़ सिटी बस डिपो पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा। ब्यूरो




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article