फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road from Badkhal Chowk to Bypass will be built on tricolor theme

तिरंगा थीम पर बड़खल चौक से बाईपास तक सड़क बनेगी

Fri, 20 Aug 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Road from Badkhal Chowk to Bypass will be built on tricolor theme
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के तहत बड़खल चौक से बाईपास तक बन रही सड़क की थीम अब तिरंगे पर आधारित होगी। सड़क पर प्रवेश करने से लेकर पूरी यात्रा के दौरान चलने वालों को तिरंगे का अहसास होगा। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को दौरा कर स्मार्ट सिटी, नगर निगम व एफएमडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अधिकारियों के साथ पैदल निरीक्षण किया। उन्हें सड़क के बारे में जानकारी दी गई। राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़क की गुणवत्ता विश्वस्तरीय होनी चाहिए। यह सड़क तिरंगा थीम पर तैयार कर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। सड़क के साथ-साथ बने मकानों पर पानी की टंकियों को डिजिटल रोशनी से जगमग किया जाएगा। इस तरह का प्रयोग हाल ही में कश्मीर के लाल चौक को सजाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि सड़क पर रोशनी के लिए लगाए गए खंभों पर भी तिरंगा लुक देने वाली लड़ियां लगाई जाएंगी। बड़खल चौक से इंट्री का थीम भी तिरंगा रखा जाए और पूरी रेलिंग पर भी तिरंगा पेंट होगा। उन्होंने कहा कि तिरंगे को सम्मान देते हुए यह सड़क हम पूरी तरह से राष्ट्र को समर्पित करेंगे ताकि यहां से चलने वालों को अपने तिरंगे पर गर्व हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाई-फाई की मिलेगी सुविधा, तैयार होगा साइकिल ट्रैक
सड़क के दोनों तरफ साइकिल ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही वाई-फाई लगाया जाएगा। इसके लिए आठ स्मार्ट पोल लगाए जा रहे हैं। एक पोल के 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति आधा घंटा तक वाईफाई से हाई स्पीड इंटरनेट प्रयोग कर सकता है। अगले खंभे के पास जाकर फिर से आधा घंटा इंटरनेट प्रयोग कर सकते हैं। इस दौरान उनके साथ सीईओ स्मार्ट सिटी डॉ. गरिमा मित्तल, एमसीएफ, एफएमडीए के सभी एक्सईएन व परियोजना से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed