फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rising pollution has increased difficulties for asthma patients; 40 patients are arriving daily at BK Hospital.

Faridabad News: प्रदूषण बढ़ने से अस्थमा मरीजों की बढ़ी परेशानी, बीके अस्पताल में रोज पहुंच रहे 40 मरीज

Sun, 18 Oct 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rising pollution has increased difficulties for asthma patients; 40 patients are arriving daily at BK Hospital.
सांस लेने में तकलीफ, खांसी और सीने में जकड़न की शिकायत
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मास्क लगाने और सावधानी बरतने की दी सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। खासकर अस्थमा से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में अधिक परेशानी हो रही है। बीके नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 40 मरीज सांस संबंधी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्व सांस की नलियों में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है।

बीके अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्थमा के मरीजों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से उनकी खांसी बढ़ सकती है और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे मरीजों को अपनी दवाएं नियमित रूप से लेने और चिकित्सक की सलाह का पालन करने की जरूरत है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को प्रदूषण के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। समय पर सावधानी और उपचार से अस्थमा के गंभीर दौरे के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


ये लक्षण दिखें तो रहें सतर्क

अस्थमा के मरीजों में सांस फूलना, लगातार खांसी आना, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज निकलना और सीने में जकड़न इसके प्रमुख लक्षण हैं। प्रदूषण बढ़ने पर ये लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं। यदि सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी हो या निर्धारित दवा से राहत न मिले तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां

प्रदूषण अधिक होने पर सुबह-शाम बाहर निकलने और खुले में व्यायाम करने से बचें
धूल, धुएं, अगरबत्ती और सिगरेट के धुएं से दूर रहें
डॉक्टर की सलाह के अनुसार इनहेलर और अन्य दवाएं नियमित लें, इनहेलर अपने पास रखें
घर में धूल जमा न होने दें और पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें
बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं बंद न करें
----
स्थान एक्यूआई
बल्लभगढ़ 175
फरीदाबाद 109
-----
5 मशीनें हैं जिले में प्रदूषण का स्तर मापने के लिए। इनमें से फरीदाबाद की दो मशीनें बंद हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed