फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retired GM duped of Rs 47.49 lakh by claiming water bill dues

Faridabad News: पानी बिल बकाया बताकर सेवानिवृत्त जीएम से 47.49 लाख ठगे

Wed, 29 Oct 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Retired GM duped of Rs 47.49 lakh by claiming water bill dues
- पानी कनेक्शन काटने की धमकी देकर पेमेंट लिंक भेजकर की ठगी
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पानी बिल बकाया बताकर कनेक्शन काटने की धमकी देते हुए ओएनजीसी के सेवानिवृत्त जीएम से 47.49 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मैसेज में आए लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में पेमेंट के लिए एप डाउनलोड हुआ और फोन हैक हो गया। आरोपियों ने इसके बाद 2 दिन के दौरान ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-29 निवासी संजय देव ग्रोवर ने बताया कि 24 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज फरीदाबाद नगर निगम की ओर से आया। इसमें लिखा था कि आपका पानी सप्लाई कनेक्शन बिल बकाया होने के चलते काट दिया जाएगा। मैसेज में ही बिल क्लियर करने के नाम पर एक लिंक था। लिंक पर क्लिक किया तो एप डाउनलोड का ऑप्शन आया। एप डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद केनरा बैंक खाते से 45,50,191 रुपये और आरबीएल क्रेडिट कार्ड से 1,99,428 रुपये ट्रांसफर कर लिए। ये पैसे 24 से 26 अक्तूबर के दौरान 15 ट्रांजेक्शन में ट्रांसफर की गई। बाद में परिजनों ने मैसेज देखे और 26 अक्तूबर को केनरा बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक कराया। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed