{"_id":"69751d729834c65db0060f25","slug":"republic-day-enthusiasm-shown-in-full-dress-rehearsal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61217-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गणतंत्र दिवस... फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गणतंत्र दिवस... फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जज्बा
विज्ञापन
तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, उपायुक्त आयुष सिन्हा ने ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और अनुशासित ढंग से आयोजित करने के लिए शनिवार को जिला और उपमंडल स्तर पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। जिला स्तरीय समारोह की रिहर्सल में उपायुक्त आयुष सिन्हा ने ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान 26 जनवरी को होने वाले सभी कार्यक्रम क्रमवार रूप से आयोजित किए गए।
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और तिरंगा फहराएंगी। वहीं उपमंडल स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। बल्लभगढ़ स्थित दशहरा ग्राउंड में पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा और बड़खल (एनआईटी) स्थित दशहरा ग्राउंड में विधायक धनेश अदलखा ध्वजारोहण करेंगे।
जिला स्तरीय फाइनल रिहर्सल के दौरान सुबह 9:58 बजे ध्वजारोहण के बाद डीसी आयुष सिन्हा ने पुलिस उपायुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के साथ खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर, भारतीय स्काउट और प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पीटी और सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राजकीय कन्या महाविद्यालय सराय ख्वाजा, पीएम श्री स्कूल एनआईटी-2, राजकीय कन्या महाविद्यालय ओल्ड फरीदाबाद और शिरडी साईं बाबा स्कूल तिगांव के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। रिहर्सल का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
बल्लभगढ़ व एनआईटी में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
इसी क्रम में बल्लभगढ़ स्थित दशहरा ग्राउंड में भी गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल आयोजित की गई, जहां एसीपी जितेश कुमार ने ध्वज फहराया और एसडीएम मयंक भारद्वाज ने तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, परेड, मंचीय और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं बड़खल (एनआईटी) स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित रिहर्सल का निरीक्षण एसडीएम त्रिलोक चंद ने किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परेड अभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दर्शक दीर्घा की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। रिहर्सल में राजकीय कन्या विद्यालय (एनआईटी), स्काईलार्क ग्लोबल स्कूल और राजकीय कन्या विद्यालय पाली के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अधिकारियों और दर्शकों ने सराहा।