फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rehan's bail petition filed, hearing today

रेहान की जमानत याचिका दाखिल, आज सुनवाई

Mon, 04 Jan 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rehan's bail petition filed, hearing today
रेहान की जमानत याचिका दाखिल, आज सुनवाई
विज्ञापन

फरीदाबाद। निकिता हत्याकांड में सोमवार को पांच गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इधर बचाव पक्ष ने तौसीफ के साथी रेहान की जमानत याचिका दाखिल कर दी है। मामले में सुनवाई अब मंगलवार को होगी। इस दौरान दो डॉक्टरों सहित तीन गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
सोमवार को हुई सुनवाई में केजीपी टोल प्लाजा से अर्चित सक्सेना के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने हत्याकांड वाले दिन टोल से गुजरी गाड़ी की पहचान की। इसके अलावा हत्याकांड में इस्तेमाल हुई आई-20 कार के मालिक संजय बंसल की गवाही हुई। संजय के मुताबिक उसने क़रीब एक साल पहले ही गाड़ी तौसीफ के पिता जाकिर हुसैन को बेच दी थी, हालांकि वह एक साल पहले गाड़ी बेचने का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन

बचाव पक्ष द्वारा गाड़ी के सेल एग्रीमेंट मांगने पर जो कागज दिखाए गए वह 30 अक्तूबर 2020 के थे जबकि हत्या उससे पहले हो चुकी थी। अन्य गवाहों में सेक्टर-31 स्थित एचडीएफसी बैंक के ब्रांच प्रबंधक व दो पुलिस सिपाही शामिल रहे। ब्रांच प्रबंधक के अनुसार जाकिर हुसैन करीब एक साल से गाड़ी की किस्त भर रहा था। मंगलवार को डॉ. राहुल, डॉ. विजय सहित तीन लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही रेहान की जमानत याचिका पर भी मंगलवार को बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed