फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Registration begins for admission to graduation

Faridabad News: स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

Mon, 19 Jun 2023 06:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 19 Jun 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Registration begins for admission to graduation
स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू पोर्टल पर शाम चार बजे जारी हुआ दाखिले का लिंक उच्च विभाग द्वारा दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ानी चाहिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लिंक सोमवार की शाम चार बजे पोर्टल पर जारी किया। लिंक आने के बाद से ही छात्रों ने फार्म भरने शुरू कर दिए हैं। शनिवार से दाखिले शुरू होने थे लेकिन तकनीकी कारणों से लिंक जारी न होने की वजह से रजिस्ट्रेशन में देरी हो गई ।
विज्ञापन


हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार 17 जून से शुरू होनी थी, लेकिन वेबसाइट अपडेट होने के कारण लिंक सोमवार शाम पोर्टल पर अपडेट किया गया। लिंक आने के बाद विद्यार्थियों में फॉर्म भरना शुरू कर दिया क्योंकि दो दिन देरी से पोर्टल शुरू होने की वजह से अब विद्यार्थियों के पास मात्र 10 दिन बचे हैं। सेक्टर 2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय के डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि लिंक दो दिन की देरी से आया है। इसलिए उच्च विभाग द्वारा दाखिले की तारीख को भी बढ़ा देना चाहिए क्योंकि जिले के सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म को अप्लाई करने के लिए लिंक पर क्लिक करेंगे। इस कारण वेबसाइट हैंग हो सकती है। अग्रवाल कॉलेज से डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को काफी इंतजार करना पड़ा। जिले के 11 महाविद्यालय हैं, जहां पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें सात सरकारी महाविद्यालय है, वहीं तीन सरकारी सहायता महाविद्यालय व एक निजी है। ऑनलाइन दस्तावेज की सत्यापन महाविद्यालय के द्वारा 17 जून से 30 जून तक की जाएगी। उसके बाद पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट 5 जुलाई से 20 जुलाई तक होगी। ऑपन काउंसलिंग और दोबारा से दाखिले के लिए वेबसाइट 21 जुलाई को खोली जाएगी। महाविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अगर कोई दिक्कत आती है, तो इसके लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802133 पर दाखिले से संबंधित समस्या के लिए मदद ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईमेल और फोन नंबर है जरूरी
सभी डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए कोर्स पूरा होने तक आपकी ई-मेल आईडी और फोन नंबर पर ही आपको अपडेट किया जाएगा। यहां तक की कोर्स पूरा होने के बाद डिग्री वितरण समारोह, कॉलेज वार्षिक समारोह, प्लेसमेंट ड्राइव की सभी जानकारियां आपके द्वारा रजिस्टर ई-मेल आईडी और फोन नंबर पर दी जाएगी। इसके लिए दाखिला आवेदन के वक्त विद्यार्थियों की पर्सनल ईमेल आईडी और फोन नंबर का होना अनिवार्य किया गया है।


महाविद्यालय में होगा दस्तावेजों का वेरिफिकेशन
ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन भी मंगलवार से शुरू हो सकती है। संबंधित कॉलेज दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करेंगे। जांच के दौरान अगर किसी में कमी मिलती है, तो विद्यार्थी को मैसेज भेजा जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी आपत्ति को ठीक करवा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed