{"_id":"6ace7ea3034a80b8e10bf228","slug":"rajpal-sharma-becomes-the-head-of-the-brahmin-community-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82597-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राजपाल शर्मा बने ब्राह्मण समाज के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राजपाल शर्मा बने ब्राह्मण समाज के प्रधान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आदि गौंड ब्राह्मण समाज (रजि.) फरीदाबाद के चुनाव सोमवार को एनआईटी-3 स्थित आर्य समाज मंदिर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में राजपाल शर्मा पैनल ने जीत दर्ज की। जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विजयी प्रमाणपत्र भी सौंपे।
चुनाव में राजपाल शर्मा और रामस्वरूप शर्मा के नेतृत्व वाले दो पैनलों के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पैनलों ने सभी नौ पदों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। मतगणना के बाद राजपाल शर्मा पैनल विजयी रहा, जबकि रामस्वरूप शर्मा पैनल को हार का सामना करना पड़ा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में राजपाल शर्मा को प्रधान, राम किशोर शर्मा को उपप्रधान, बृजेश कुमार शर्मा को महासचिव, राजेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष और दर्शन कुमार शर्मा को सहसचिव चुना गया। वहीं, महेंद्र कुमार शर्मा, ओम चंद शर्मा, प्रतीक शर्मा और विकास शर्मा कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
चुनाव के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों, दोनों पैनलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने सहयोग किया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर नवनिर्वाचित प्रधान राजपाल शर्मा ने चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल सहित समाज के वरिष्ठजनों का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जयप्रकाश जेमिनी, पूर्व उपप्रधान करमचंद शास्त्री, रुपचंद पाराशर सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।