फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   rajnath singh

हरियाणा का रण : प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग कर रूठों को मना गए रक्षामंत्री

Fri, 18 Oct 2019 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh
बल्लभगढ़ छायंसा गांव में भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छौक्कर द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते गृ? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के छांयसा में भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोंकर के समर्थन में शुक्रवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उनके भाषण में जहां राफेल छाया रहा, वहीं कांग्रेस समेत विरोधी दलों पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा। मंच से ही राजनाथ सिंह टिकट न मिलने वाले कार्यकर्ताओं को भी उम्मीद की एक किरण दे गए। उन्होंने कहा कि पार्टी पर भरोसा रखें। पुराने लोगों को पार्टी कभी नजरअंदाज नहीं करती। मंच से उन्होंने पृथला से भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोंकर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तय था। वह नियत समय से करीब 50 मिनट विलंब से पहुंचे। इस दौरान भाजपाइयों ने लोगों को रागिनी कार्यक्रम से बांधे रखा। दोपहर करीब 12.50 बजे रक्षामंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड किया। करीब 12.55 बजे वह सीधे मंच पर पहुंचे। राफेल डील पर राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल के सेना में शामिल होने के बाद देश की सेना विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में गिनी जाएगी। उन्होंने कहा कि राफेल अगर पहले से उनके पास होता तो बालाकोट हमले के लिए उन्हें पाकिस्तान के अंदर नहीं जाना पड़ता। अपनी जमीन से ही पाकिस्तान में बने आतंकियों के गढ़ को ध्वस्त कर दिया जाता। राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से पता नहीं क्या दिक्कत है। राष्ट्र के लिए जो भी अच्छा कार्य किया जाए, उसी पर विरोध जताने लगते हैं। राफेल पर ओम बनाने पर भी राहुल गांधी को आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि ओम अनंत शब्द है, देश की आत्मा में बसा है। उस पर विरोध की राजनीति करना कहां तक सही है। उन्होंने यहां तक कहा कि राहुल को अगर राजनीति नहीं आती है तो रामायण पढ़ लें। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल जितना बोलते हैं, उतना ही कांग्रेस डूबती जा रही है।
विज्ञापन

पुराने कार्यकर्ताओं का पार्टी रखती है ध्यान:
छांयसा के चुनावी मंच से केंद्रीय रक्षामंत्री ऐसे पुराने कार्यकर्ताओं को भी साध गए, जोकि इस बार टिकट की दौड़ में थे। मंच पर बैठी शारदा राठौर और पृथला से विधायक रहे टेकचंद शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टिकट नहीं मिली, वह निराश न हों। भरोसा रखें भाजपा कभी भी पुराने कार्यकर्ता को नजरअंदाज नहीं करती। इससे पहले
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के मुकुट से बनवा देना गरीब की बेटी की पायल:
छांयसा गांव के बुजुर्गों ने राजनाथ सिंह का स्वागत उन्हें पगड़ी पहनाकर किया। इसके साथ ही सम्मान के तौर पर तलवार और चांदी का मुकुट भेंट किया गया। इस पर राजनाथ सिंह ने मुकुट यह कहते हुए वापस कर दिया कि उनके सिर के इस ताज से किसी गरीब की बेटी की पायल बनवा देना। चांदी का मुकुट उन्होंने गांव के युवाओं को सुपुर्द कर दिया।

हरियाणा में गिनाए विकास कार्य:
राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी जिन गांवों में मूलभूत सुविधाएं नहीं थी, मनोहर सरकार ने वहां काम किया। 2014 से अब तक करीब 18400 गांवों में बिजली व पानी पहुंचाने का काम किया। उज्जवला योजना के तहत हर घर में रसोई गैस पहुंचाई। भाजपा की ही अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने देश में सड़कों का जाल बिछाया। इससे पहले हालत बहुत खराब थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विभीषिका झेलने वाले गांवों को राहत मिलेगी। केंद्र सरकार इसके लिए जल प्रबंधन योजना पर काम कर रही है। इस योजना पर करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed