{"_id":"6a7239e0cbaca59bec0f98d7","slug":"raised-awareness-about-safe-traffic-practices-and-distributed-helmets-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76627-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया, हेलमेट बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया, हेलमेट बांटे
विज्ञापन
भारतीय मानक ब्यूरो फरीदाबाद की तरफ से लोगों को हेलमेट देकर जागरूक करती टीम फोटो अमर उजाला
बड़खल चौक और अनखीर चौक पर चलाया गया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सड़क हादसों में जान-माल के नुकसान को कम करने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) फरीदाबाद शाखा कार्यालय ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से हेलमेट जागरूकता एवं वितरण अभियान चलाया। बड़खल चौक और अनखीर चौक पर आयोजित अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के साथ आईएसआई मार्क वाले 50 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए।
अभियान में ट्रैफिक पुलिस और बीआईएस के अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और हमेशा हेलमेट पहनकर ही सफर करने की अपील की। बीआईएस अधिकारी गौरव व उनके साथियों ने लोगों से नकली और बिना प्रमाणित हेलमेट खरीदने से बचने तथा केवल आईएसआई मार्क वाले हेलमेट का ही उपयोग करने की अपील की। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन बी. रोहित रेड्डी, देवेश कुमार, रंजन दास और गौरव कुमार ने किया। अभियान का नेतृत्व फरीदाबाद शाखा के प्रमुख महेंद्र कुमार ने किया।