फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raids conducted on shops selling buckwheat flour during Navratri; samples collected from two locations.

Faridabad News: नवरात्र में कुट्टू के आटे की दुकानों पर छापा, दो जगह से लिए सैंपल

Tue, 13 Oct 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted on shops selling buckwheat flour during Navratri; samples collected from two locations.
- दो दुकानों पर मिला 800 किलो कुट्टू का आटा, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे की बिक्री में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी की आशंका पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मंगलवार को दो दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। टीम ने दोनों दुकानों से कुट्टू के आटे के नमूने लिए। जांच के लिए इन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है। दोनों दुकानों पर कुल करीब 800 किलोग्राम कुट्टू का आटा रखा मिला।


निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों पर कुल करीब 800 किलोग्राम कुट्टू का आटा रखा मिला। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को बल्लभगढ़ क्षेत्र में नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे की बिक्री में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रपाल के साथ टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




टीम ने तिगांव रोड स्थित बजरंग मसाले की दुकान का औचक निरीक्षण किया। यहां करीब 500 किलोग्राम कुट्टू का आटा रखा मिला। दुकान मालिक की मौजूदगी में नियमानुसार आटे का एक खाद्य नमूना लिया गया। इस नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






इसके बाद टीम घंटाघर चौक के पास मेन मार्केट स्थित पूर्णलाल मूलचंद जैन पंसारी की दुकान पर पहुंची। इस दुकान पर करीब 300 किलोग्राम कुट्टू का आटा मिला। टीम ने यहां भी दुकान मालिक की मौजूदगी में आटे का एक नमूना लिया। दोनों दुकानों से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed