{"_id":"69ebbe205d01e52f2c0f6594","slug":"public-hearing-will-be-held-every-monday-in-the-municipal-corporation-the-mayor-will-personally-hear-the-complaints-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68385-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हर सोमवार नगर निगम में होगी जनसुनवाई, मेयर खुद सुनेंगी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हर सोमवार नगर निगम में होगी जनसुनवाई, मेयर खुद सुनेंगी शिकायतें
विज्ञापन
हर सोमवार नगर निगम में होगी जनसुनवाई, मेयर खुद सुनेंगी शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहरवासियों की रोजमर्रा की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक सोमवार सुबह 10 बजे नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल (कमरा नंबर-100) में समाधान शिविर और जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें नागरिक सीधे अपनी शिकायतें रख सकेंगे।
इस व्यवस्था के तहत मेयर प्रवीण बत्रा जोशी स्वयं जनसुनवाई में मौजूद रहेंगी और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर शिकायतों के जल्द निस्तारण को सुनिश्चित करेंगी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से राहत देना और एक ही स्थान पर समाधान उपलब्ध कराना है।
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा भी इन शिविरों में उपस्थित रहेंगे। वे विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर शिकायतों की सुनवाई करेंगे और उनके समयबद्ध निस्तारण की निगरानी करेंगे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इन साप्ताहिक शिविरों में सफाई, सीवर, जलापूर्ति, सड़क, स्ट्रीट लाइट समेत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से लिया जाएगा। उम्मीद है कि इस पहल से लोगों की शिकायतों का तेजी से समाधान होगा और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा।
नगर निगम का मानना है कि नियमित जनसुनवाई से न केवल शिकायतों का निस्तारण तेज होगा, बल्कि शहर को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में भी ठोस प्रगति होगी।