फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protest held against dumping of waste in the Aravallis, even on Dussehra; demand raised for the municipal corporation to put a stop to it.

Faridabad News: दशहरे पर भी अरावली में कूड़ा डालने के विरोध में धरना, निगम से रोक लगाने की मांग

Wed, 21 Oct 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Protest held against dumping of waste in the Aravallis, even on Dussehra; demand raised for the municipal corporation to put a stop to it.
भांकरी, बड़खल, सैनिक कॉलोनी और अचीवर सोसायटी के लोग प्रदर्शन में जुटे
विज्ञापन


भाजपा पार्षद जगत फागना की अगुवाई में पिछले सप्ताह से जारी है धरना

फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में नगर निगम की ओर से कूड़ा डाले जाने के विरोध में लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। दशहरे के दिन भी स्थानीय लोगों का धरना जारी रहा। आसपास की कॉलोनियों और गांवों के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और अरावली में कूड़ा डालने पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई।

भाजपा पार्षद जगत फागना की अगुवाई में चल रहा यह धरना पिछले सप्ताह से जारी है। इसमें भांकरी, बड़खल, सैनिक कॉलोनी और अचीवर सोसायटी समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अरावली में जिस स्थान पर नगर निगम कूड़ा डाल रहा है, उसके आसपास आबादी बसी हुई है। ऐसे में कूड़े से उठने वाली बदबू से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


त्योहार के दिन भी धरना जारी रखकर लोगों ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम से मांग की कि आबादी के नजदीक अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि इस मामले में स्थानीय लोगों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed