फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protest against land takeover prior to compensation; women stage demonstration.

Faridabad News: मुआवजे से पहले जमीन पर कब्जे का विरोध, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Protest against land takeover prior to compensation; women stage demonstration.
सोतई गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के जमीन पर कब्जा लेने का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सोतई गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जमीन पर कब्जा लेने की प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को महिला किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि मुआवजे का भुगतान किए बिना उनकी जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। महिला किसानों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। वहीं, सदर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने पुलिस की ओर से किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया।


गौरतलब है कि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सोतई गांव में जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई की थी। यहां करीब 1600 मीटर हिस्से की जमीन मुआवजे और स्वामित्व संबंधी विवाद के चलते एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रभावित हो रहा था। प्रशासन के अनुसार, अब इस हिस्से में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर किसानों से मुआवजे को लेकर बातचीत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन




वहीं, किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजे की राशि उनके खातों में नहीं पहुंचती, तब तक जमीन पर कब्जा नहीं लिया जाना चाहिए। किसानों ने प्रशासन से पहले भुगतान करने और उसके बाद अधिग्रहित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। एनएचएआई के अनुसार, अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि अदालत में जमा कराई जा चुकी है। अदालत के अंतिम निर्णय के बाद पात्र जमीन मालिकों को नियमानुसार मुआवजे की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब 3630 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ग्रीनफील्ड कॉरिडोर फरीदाबाद में लगभग आठ किलोमीटर लंबा होगा। यह सेक्टर-65 के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड से शुरू होकर जेवर एयरपोर्ट तक जाएगा और फरीदाबाद के करीब 12 गांवों से होकर गुजरेगा। सोतई में विवादित हिस्से की बाधा दूर होने के बाद परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article