फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   protest against government

Palwal News: सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाला जुलूस

Thu, 23 Nov 2023 11:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 23 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
protest against government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी के नेतृत्व में कमेटी चौक से लेकर आगरा चौक तक जुलूस निकाला गया। आगरा चौक पर पहुंचकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले जलाए गए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह कमेटी चौक पर एकत्रित हुए, जहां से शहर के बीचों-बीच पुराना जीटी रोड पर जुलूस निकाला गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। भाजपा के राज में किसान दुखी और परेशान है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। पलवल चीनी मिल शुरू होने के एक हफ्ते के अंदर ही बंद हो गई। शुगर मिल में मेंटेनेंस के नाम पर लूट की जा रही है। मिल बंद होने के चलते क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का उठाना पड़ रहा है। सरकार ने गन्ने के रेट में 10 रुपये की बढ़ौतरी कर किसानों के साथ कुठाराघात किया है। सरकार को गन्ने के रेट कम से कम 100 रुपये बढ़ाने चाहिए। सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम को तुरंत प्रभाव से लागू करें। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा स्थाई तौर पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए। हरियाणा कौशल विकास निगम को हटाया जाए। हरियाणा में जातिगत जनगणना शुरू की जाए। महिला आरक्षण बिल में ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाए। राजकुमार सैनी ने कहा कि पलवल में भी विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। तहसील व नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पांचाल, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार रोलीवाल, देवी दयाल सैनी, भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी के संयोजक डॉ. महेश कुमार, गुलाब सैनी, सोनू सैनी, राधेश्याम सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed