{"_id":"626c1a52c01cc52e0045e362","slug":"principal-suspended-for-rigging-in-building-construction-faridabad-news-noi645740698","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग निर्माण में धांधली पर प्रिंसिपल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग निर्माण में धांधली पर प्रिंसिपल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने बीपीटीपी बिल्डर से कहा कि बिजली के दाम 21 रुपये प्रति यूनिट वसूलने पर भी लोगों को पूरी बिजली नहीं दी जा रही है। लोगों को सरकारी दर छह रुपये प्रति यूनिट पर बिजली दी जाए। दूसरी ओर राजकीय गर्ल्स हाईस्कूल कौरोली की बिल्डिंग निर्माण में की गई धांधली को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल पवन कुमार को निलंबित कर दिया है।
उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 15 शिकायतों में से सात की सुनवाई पूरी हुई, जबकि आठ शिकायतें लंबित रखी गई है। इसमें बीपीटीपी पार्क एलीट प्रीमियम के प्रबंधन से नाराज लोगों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से बिजली बिल मामले में गुहार लगाई थी। जिस पर चौटाला ने बीपीटीपी के अधिकारियों से कहा कि सरकारी दाम पर बिजली मुहैया करवाए बैठक में दुष्यंत चौटाला सोसाइटियों में बिजली सप्लाई नहीं देने और जनरेटर सेट से 21 रुपये प्रति यूनिट चार्ज करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। बिल्डर के प्रतिनिधि से साफ शब्दों ने कहा कि बिजली निगम से कनेक्शन ठीक से लिया नहीं। बिल निगम के रेट 6 रुपये प्रति यूनिट की दर से लेना होगा। बिजली कट होने पर जनरेटर सेट चलना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो जेल जाने के लिए तैयार रहें। बीपीटीपी सोसाइटी के निवासी अवनींद्र दत्त तिवारी ने दी शिकायत में कहा कि बीपीटीपी बिल्डर ने सोसाइटी बनाकर 500 लोगों को बसा दिया। जनरेटर सेट चलाकर 21 रुपये प्रति यूनिट की दर से चार्ज करता है। जिला योजनाकार को आदेश दिए कि बीपीटीपी द्वारा विभिन्न सेक्टरों में बनाए सभी प्रोजेक्ट की जांच कर बताए कि बिल्डर ने प्लान के अनुसार सोसाइटी बनाई है या नहीं। दस दिन में जांच कर रिपोर्ट कमेटी को सौंपे।
फायर सेफ्टी एनओसी के लिए तीन दिन का समय
उपमुख्यमंत्री ने फायर सेफ्टी एनओसी को लेकर ढिलाई बरतने वाले विभागों पर सख्ती दिखाई। सभी जिलों में सरकारी भवनों की फायर सेफ्टी एनओसी के आदेश भी जारी कर दिए हैं। सभी प्राइवेट अस्पतालों, स्कूलों को भी एनओसी के लिए आवेदन करने के निर्देश भी दिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसा न करने पर अधिकारी खुद को निलंबित माने। उपमुख्यमंत्री ने जिले के सभी भवनों और कार्यालयों को आवेदन के लिए तीन दिन का समय दिया है। प्रदेश के बाकी भवनों और कार्यालयों को एक महीने का समय पिछली बैठक में निर्देश दिए थे। प
विज्ञापन
घटिया सामग्री का इस्तेमाल
सेक्टर नौ निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट अजय बहल ने शिकायत की है कि राजकीय कन्या हाईस्कूल कौराली के बिल्डिंग निर्माण में धांधली की गई है। घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने भी माना कि निर्माण में कमियां हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने प्रिंसिपल पवन कुमार को निलंबित करने का आदेश डीसी को दिया है। जिस ठेकेदार ने बिल्डिंग बनाई है, उसका भुगतान रोक दिया जाए साथ ही उससे 10 फीसदी ब्याज की दर से जुर्माना लगाया जाए।
विधायक ने भी रखी बात
बैठक में भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भी डिप्टी सीएम के सामने अपनी बात रखा। उन्होंने कहा कि अमृत योजना को लेकर निगम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। सीवर लाइन डालने की खुदाई कर छोड़ दिया गया। छह माह में अधिकारी बदल जाते हैं। विधायक की बात को नजरअंदाज करने वाले निगम एक्सईएन पर दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों से कहा कि जिस अधिकारी को जो भी दायित्व शिकायतों से संबंधित दिया गया है उसे जांच करें। बैठक में विधायक राजेश नागर, विधायक नयनपाल रावत, विधायक नीरज शर्मा, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त जितेंद्र यादव, जितेंद्र दहिया, कमिश्नर यशपाल, डॉ गरिमा मित्तल व अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा मौजूद रहे।
पंडित जी चोटी कहां गई...
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने विधायक नीरज शर्मा से कहा कि कपड़े तो ठीक है लेकिन पंडित जी चोटी कहां गई। इस पर नीरज शर्मा ने तुुरंत अपनी चोटी दिखाया। इससे बैठक का माहौल खुशनुमा हो गया।