{"_id":"6ace7d9d7a881023bc0fe5c4","slug":"preparations-underway-to-launch-a-new-waste-disposal-unit-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82656-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कूड़ा निस्तारण की नई यूनिट शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कूड़ा निस्तारण की नई यूनिट शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा गया प्रस्ताव, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगी प्रक्रिया
केशव भारद्वाज
फरीदाबाद। कूड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रतापगढ़ में 600 टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण क्षमता वाली नई यूनिट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जरूरी मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्ताव का मसौदा प्रदेश सरकार को भेजा जा चुका है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद यूनिट शुरू करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नई यूनिट शुरू होने से प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगे कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की दिशा में काम शुरू हो सकेगा। इससे शहर में रोजाना निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की क्षमता बढ़ेगी और सड़कों, खाली प्लॉटों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। फिलहाल प्रतापगढ़ में 150 टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण क्षमता वाली इकाई संचालित है। यहां आठ-आठ घंटे की दो शिफ्ट में काम करते हुए करीब 300 टन कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। इसके अलावा मुजेड़ी में भी 150 टन कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था है। हालांकि, शहर में प्रतिदिन निकलने वाले कचरे की मात्रा के मुकाबले मौजूदा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। ऐसे में कूड़े का उठान और निस्तारण नहीं हो पाने के कारण कई इलाकों में कचरे के ढेर लगे रहते हैं।
-- -- -- -
रोज निकल रहा 1250 टन कूड़ा
नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 1,250 टन कूड़ा निकलता है। इसके मुकाबले प्रतापगढ़ और मुजेड़ी में फिलहाल एक शिफ्ट में करीब 300 टन कूड़ा निस्तारित करने की क्षमता बताई जा रही है। कचरे की मात्रा और निस्तारण क्षमता के बीच बड़ा अंतर होने से समस्या बनी हुई है। नई यूनिट शुरू होने पर प्रतापगढ़ में कूड़ा निस्तारण की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे जमा कचरे को तेजी से निस्तारित करने और शहर में कूड़े के ढेरों को खत्म करने की योजना को गति मिल सकती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कूड़े के निस्तारण पर जोर
योजना का उद्देश्य केवल शहर में पहले से जमा कूड़े को हटाना ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का समय पर निस्तारण करना भी है। इसके लिए कूड़े के ढेरों को समाप्त करने के बाद शहर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की योजना भी बनाई जा रही है। इससे कचरे को एक ही स्थान पर ले जाने का दबाव कम करने और स्थानीय स्तर पर निस्तारण की व्यवस्था विकसित करने में मदद मिल सकती है। निगम की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जमीन की तलाश का काम चल रहा है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मंदीप सिंह ने बताया कि नई यूनिट की तकनीकी मंजूरी की फाइल शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय को गई हुई है। नई यूनिट से प्रतापगढ़ में लगे कूड़े के ढेरों का जल्द निस्तारण हो सकेगा।