{"_id":"6b0337ffa973b961310b37d6","slug":"power-lines-are-being-moved-underground-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86010-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली लाइनों को किया जा रहा भूमिगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली लाइनों को किया जा रहा भूमिगत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बिजली के तारों को भूमिगत करने का काम अलग-अलग क्षेत्रों में जारी है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत फिलहाल एनआईटी, सेक्टर-17, 46, 45 और 21 में बिजली की लाइनों को जमीन के नीचे बिछाया जा रहा है। इससे सड़कों के ऊपर लटकते तारों से लोगों को राहत मिलने के साथ आंधी और बारिश के दौरान फॉल्ट की समस्या भी कम होने की उम्मीद है।
वहीं, जवाहर कॉलोनी में बिजली के तारों को भूमिगत करने का काम अस्थायी रूप से बंद किया गया है। ग्रेटर फरीदाबाद के लिए भी नए टेंडर दिए गए हैं। वहां सर्वे का काम पूरा होने के बाद भूमिगत केबल बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र में बिजली वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। एसडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में भूमिगत केबल बिछाने का काम किया जा रहा है।