फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Poor quality material found in the construction of culvert being built at Panchkuiya Chowk

Faridabad News: पंचकुइयां चौक पर बन रही पुलिया के निर्माण में मिली घटिया सामग्री

Fri, 13 Jun 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Poor quality material found in the construction of culvert being built at Panchkuiya Chowk
शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने लिए सैंपल, मिली अनियमितता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो






फरीदाबाद। शहर में पंचकुइयां चौक वार्ड नंबर 11 में बन रही पुलिया को लेकर एसीबी को शिकायत मिली थी। एसीबी की टीम ने जांच में पाया कि निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कारण पुलिया की कंकरीट उखड़ गई है।






एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टेक्निकल टीम ने बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता, स्थानीय निवासियों व नगर निगम फरीदाबाद के संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार की मौजूदगी में जांच की। निरीक्षण के दौरान मौका पर पुलिया की मरम्मत का कार्य चल रहा था। निरीक्षण के दौरान सैंपल लिए गए। टीम को मौका निरीक्षण के दौरान पुलिया निर्माण कार्य में योजना, निष्पादन व पर्यवेक्षण तथा डिजाइन संबंधित कई खामियां मिली। इस संबंध में एसीबी की टीम नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed