{"_id":"652980df84f2b262070acb3a","slug":"pollution-level-in-the-city-increased-to-poor-category-aqi-218-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15329-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर में प्रदूषण स्तर बढ़कर पहुंचा खराब श्रेणी में, एक्यूआई 218","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर में प्रदूषण स्तर बढ़कर पहुंचा खराब श्रेणी में, एक्यूआई 218
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर दो दिन बाद फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की ओर से शुक्रवार शाम छह बजे जारी रिपोर्ट में फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 218 यानी खराब श्रेणी में रहा। इसे देखते हुए ग्रैप के पहले चरण के नियम को लागू कर दिया है। निगम की टीमें चालान करने में जुट गई हैं।
दिल्ली एनसीआर में एक अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू है, लेकिन जिला स्तर पर इसे लेकर उचित प्रबंधन नहीं किए गए हैं। शहर की टूटी सड़कों, निर्माण सामग्री और वाहनों के जाम से शहर की हवा दूषित होने लगी है। एक्सप्रेसवे समेत अन्य जगहों पर निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इससे भी शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को फिर फरीदाबाद का एक्यूआई 218 पर पहुंच गया है, जिसके चलते आयोग ने पहले चरण की पाबंदियों को लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। तीन दिन पहले एक्यूआई का स्तर भी खराब श्रेणी में चला गया था। इसके बाद मध्यम में बना हुआ था। इसके तहत कई तरह की पाबंदियां वह नियमों का पालन स्थानीय अधिकारियों को करना होगा। दूसरी ओर नगर निगम के जेई ने अलग-अलग जगहों पर ग्रैप की अनदेखी करने पर चालान किया है। निगम टीम ने खुले में डस्ट रखने, सीएंडडी वेस्ट व कूड़ा जलाने समेत अन्य का चालान किया। दूसरी ओर नगर निगम ने टूटी सड़कों पर टैंकर की मदद से पानी का छिड़काव करवा रहा है। बीके अस्पताल के डॉ. राम भगत ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण श्वास और हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि लोग मास्क का प्रयोग करें।
-- --
सबसे खराब हवा सेक्टर 11 की रही
स्थानीय स्तर पर लगी पांच मशीनों से एक्यूआई के स्तर पर नजर रखी जाती है। पौने सात बजे रात एनआईटी में एक्यूआई 257, सेक्टर-11 में 271, सेक्टर-30 में 142 और सेक्टर-16ए का 205 दर्ज किया गया। वहींए बल्लभगढ़ का 153 दर्ज किया गया है। बता दें कि 0-50-अच्छा, 50-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब व 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है।