फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pollution

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 23 वाहनों के चालान

Wed, 17 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
pollution
बल्लभगढ़। दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण के चलते बुधवार को आरटीए व हरियाणा रोडवेज द्वारा 23 वाहनों का बल्लभगढ़ क्षेत्र में चालान किया गया। चालकों के वाहन चालान भरने के बाद छोड़ दिए गए। प्रत्येक वाहन चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र के नेतृत्व में बुधवार को सेक्टर 58, गुडईयर चौक व झाड़सैतली जगहों पर टीमों द्वारा वाहनों चालकों के चालान किए गए। नरेंद्र ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए आदेश दिए गए कि बल्लभगढ़ एरिया में आरटीए के साथ मिलकर जिन वाहनों के पास प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं है, उनके चालान करें। मंगलवार को उनकी टीम के द्वारा 20 वाहनों के व बुधवार को 23 वाहनों के चालान किए गए। जिसमें ऑटो से लेकर मोटरसाइकिल व गाड़ी शामिल हैं। कुछ के चालान काटने के बाद उनके वाहनों को जब्त किया गया लेकिन बाद में चालान राशि भरने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वाहन का 10 हजार रुपये का प्रदूषण का चालान किया गया। यह प्रक्रिया रोजाना बल्लभगढ़ के विभिन्न जगहों पर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed