फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police stopped the members of Mewat Mitramandal from going to Nuh Jalabhishek Yatra

Faridabad News: मेवात मित्रमंडल के सदस्यों को पुलिस ने नूंह जलाभिषेक यात्रा में जाने से रोका

Mon, 28 Aug 2023 09:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the members of Mewat Mitramandal from going to Nuh Jalabhishek Yatra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नूंह के नल्हड़ में जलाभिषेक यात्रा में जाने की तैयारी कर रहे मेवात मित्रमंडल के सदस्यों को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान यह लोग यात्रा में शामिल होने को लेकर अड़े रहे। उन्होंने अपना विरोध भी जताया। पुलिस और लोगों के बीच कहासुनी भी हुई, हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर वह शांत हुए। पुलिस ने सेक्टर-11 की पुलिस चौकी में बने मंदिर में जलाभिषेक कराया।

नूंह में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी), सर्वजातीय हिंदू महापंचायत और बजरंग दल की प्रस्तावित यात्रा को प्रशासन द्वारा मंजूरी नहीं दी गई थी, लेकिन फिर भी कुछ लोग नूंह स्थित नल्हड़ मंदिर में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसे लेकर सुबह सेक्टर-11 मार्केट में लोगों की भीड़ जुट गई। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी। सेक्टर 8 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन पाराशर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और आगे बढ़ने लगे। लोगों ने कहा कि उन्हें नूंह की जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने से कोई नहीं रोक सकता है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने लोगों से बातचीत की तो लोगों ने उन्हें बताया कि वे सभी मेवात मित्र मंडल के सदस्य हैं और शिवजी को जलाभिषेक करने नल्हड़ के शिव मंदिर जा रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को नूंह जलाभिषेक यात्रा जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन द्वारा आसपास के मंदिरों में जलाभिषेक करने की अपील की गई है। पुलिस द्वारा नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती, इसलिए उन्हें समझाया गया कि वह पास के ही किसी मंदिर में जलाभिषेक कर अपनी धार्मिक आस्था को पूरा कर सकते हैं। थाना प्रभारी द्वारा समझाने पर वह मान गए और उनका जलाभिषेक सेक्टर-11 की पुलिस चौकी में बने मंदिर में कराया। इस अवसर पर विपिन गोयल, प्रह्लाद सिंघल, कुलदीप अग्रवाल, महावीर सिंह, रामकुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक मंगला, वेदप्रकाश गुप्ता, जगमोहन गुप्ता, राकुमार, सुभाष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed