फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police arrested grand father accused of raping grand daughter in Faridabad

नाना के बच्चे की मां बनी नातिन: देखभाल के लिए बच्ची को उसके पास छोड़ जाती थी मां, उसी ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2023 09:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Feb 2023 09:37 PM IST
सार

पल्ला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश के मुताबिक आरोपी नाना ने 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता रिश्ते में आरोपी की नातिन (बेटी की बेटी) लगती है। आरोपी पीड़िता के सगे नाना का छोटा भाई है।

विज्ञापन
Police arrested grand father accused of raping grand daughter in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पुलिस ने नाबालिग (12) से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी नाना (53) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची ने पिछले साल नवंबर में एक बच्चे को जन्म दिया था। इस पर बंगाल पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके फरीदाबाद पुलिस को भेज दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

पल्ला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश ने बताया कि आरोपी (53) ने 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता रिश्ते में आरोपी की नातिन (बेटी की बेटी) लगती है। आरोपी पीड़िता के सगे नाना का छोटा भाई है। बच्ची का परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2022 में बच्ची व उसकी मां दुर्गा पूजा के लिए पश्चिम बंगाल गए थे। वहां बच्ची के पेट में दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता लगा कि बच्ची गर्भवती है। 17 नवंबर को उसने बच्चे को जन्म दे दिया। मां ने जब इस बारे में बच्ची से पूछताछ की तो पता लगा कि उसके नाना के छोटे भाई ने दुष्कर्म किया है। 

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि बच्ची के एक भाई और एक बहन हैं। दोनों ही माता-पिता के साथ मेहनत मजदूरी के लिए काम पर चले जाते थे। लड़की की मां बच्ची की सुरक्षा के लिए छोटे नाना के पास छोड़कर चली जाती थी। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। पीड़िता व उसका बच्चा बंगाल में हैं और सुरक्षित और स्वस्थ हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed