फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police arrested 25 cyber thugs, solved 14 cases

Faridabad News: पुलिस ने 25 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, 14 केस सुलझाए

Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 25 cyber thugs, solved 14 cases
जालसाजों से 6 लाख 35 हजार रुपये किए बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। साइबर थानों की टीमों ने एक सप्ताह में साइबर ठगी करने वाले 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 केस सुलझाए गए हैं। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 5, साइबर थाना सेंट्रल के 4 और साइबर थाना बल्लभगढ़ के 5 मामले शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दिव्यांशु, अनुराग, अमित, पिंटू कुमार, राम प्रकाश, राकेश, आदित्य, चंद्रा किशन उर्फ चंदू, जगदीश, जसविंदर, दीपेंद्र, उमेद, सोनू, सूरज, रवि कुमार, शिवराज, दिनेश उर्फ दीनू, लोकेश कुमार, अक्षय, योगेश, आशीष, गौरव, हर्षित, मोहम्मद फजल, सुमित, अजय और प्रकाश सिंह का नाम शामिल है। पुलिस ने इन आरोपियों से 6 लाख 35 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं 4 लाख 45 हजार रुपये रिफंड कराए हैं। इसके अलावा 151 शिकायतों का निस्तारण हुआ है।

आजकल तकनीक के दौर में अलग-अलग तरह से लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं मिल रहीं हैं। जिसके माध्यम से लोग अपने ज्यादातर काम करने के लिए तकनीक पर ही निर्भर हैं। साइबर अपराधी इस निर्भरता का फायदा उठा कर लोगों को साइबर अपराध का शिकार बनाते हैं। साइबर ठगी के लिए साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न प्रकार से लालच देते हैं, जिनमें से कुछ बड़े प्रकार के टेलीग्राम टास्क फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फ्रॉड, लोन फ्रॉड, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना, यूपीआई के माध्यम से लोगों के खाते में पैसे डलवाने का लालच देना, बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी प्राप्त करना प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed