{"_id":"68da9247a455530a24087147","slug":"players-won-in-skating-volleyball-and-shooting-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52485-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्केटिंग, वॉलीबॉल और शूटिंग में खिलाड़ियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्केटिंग, वॉलीबॉल और शूटिंग में खिलाड़ियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में खेले मुकाबले, जिले की कई टीमों का प्रदर्शन रहा शानदार,
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में खेले गए राज्यस्तरीय क्लस्टर स्केटिंग और शूटिंग मुकाबलों में फरीदाबाद के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। स्केटिंग, वॉलीबॉल और शूटिंग तीनों ही खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
वॉलीबॉल में बालिका वर्ग की अंडर-14 प्रतियोगिता में मेजबान सेक्टर-14 के डीएवी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 में फरीदाबाद के एनएच-3 स्थित डीएवी स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 में मेजबान डीएवी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 की व्यक्तिगत हवाई राइफल प्रतिस्पर्धा में डीएवी-14 की काव्या लखानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-14 में टीम स्पर्धा में डीएवी 14 ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अंडर-14 के 10 मीटर हवाई पिस्टल में बल्लभगढ़ के जय वैष्णव ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बालिका रोलर स्केटिंग इनलाइन प्रतियोगिता में डीएवी 14 की सांनवी ने बाजी मारी। वहीं, अंडर-17 इनलाइन प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ की रेहांशी ने जीत दर्ज की। मुकाबलों को बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता गौतम ने सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।