फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pet city facility will start in esic by november

Faridabad News: ईएसआईसी में नवंबर तक शुरू होगी पेट सिटी की सुविधा

Mon, 28 Aug 2023 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
pet city facility will start in esic by november
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में जल्द कैंसर मरीजों के लिए पेट सिटी की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार ने करीब 90 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। पेटी सिटी मशीन की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे जिले के साढ़े छह लाख कार्ड धारकों को राहत मिलेगी। वहीं, दिल्ली एनसीआर से आने वाले मरीजों को निजी अस्पताल में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से करीब साढ़े छह लाख कार्ड धारक जुड़े हैं। यहां फरीदाबाद समेत पलवल, होडल, हथीन, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम आदि जिलों में रोजाना करीब 4500 मरीज आते हैं। अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं जैसे कैंसर, हार्ट, न्यूरोलॉजी की सुविधाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी सुविधा यहां पहले से उपलब्ध है। लेकिन, पेट सिटी और रेडिएशन थेरेपी की सुविधा नहीं है। इस कारण दोनों सुविधाओं के लिए मरीजों को निजी अस्पताल रेफर किया जाता है। रोजाना करीब 20 से 25 मरीजों निजी अस्पताल रेफर किए जाते हैं। ऐसे में मरीजों को दो अस्पतालों के बीच काफी चक्कर काटने पड़ते हैं। सबसे अधिक परेशानी दूसरे जिलों से आने वाले मरीजों को उठानी पड़ती है, जिसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पेट सिटी की मशीन खरीदने की तैयारी की है। इसे लगाने के लिए भी अस्पताल में जगह चिन्हित कर ली गई है। अधिकारियों को उम्मीद है कि नवंबर तक मशीन उन्हें मिल जाएगी। इसके बाद कैंसर मरीजों को पेट सिटी के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय ने बताया कि रेडिएशन थेरेपी कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करके काम करती है। जबकि पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पेट) जिसे पेट इमेजिंग या स्कैन भी कहा जाता है। ये एक प्रकार की चिकित्सा इमेजिंग मशीन होती है, जो सेलुलर स्तर पर परिवर्तनों की पहचान करती है। इस प्रकार प्रारंभिक अवस्था में भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का निदान करने में मदद करती है।

-

वर्जन

कैंसर के मरीजों के लिए अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। नवंबर तक पेट सिटी की सुविधा शुरू करने का प्रयास है, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। - डॉ. अनिल पांडे, चिकित्सा अधीक्षक, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed