फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People forced to live hellish life in Smart City: Lalit Nagar

स्मार्ट सिटी में नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग : ललित नागर

Mon, 28 Aug 2023 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
People forced to live hellish life in Smart City: Lalit Nagar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव बदरौला स्थित सामुदायिक केंद्र में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ सालों में देश व प्रदेश को विकास की धुरी से उतार दिया है, कभी देश के मानचित्र पर औद्योगिक दृष्टि से अहम पहचान रखने वाला फरीदाबाद जिला अब फकीराबाद बन गया है। यहां विकास के नाम पर गड्ढे, टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर और ओवर फ्लो सीवरेज का पानी दिखता है। स्मार्ट सिटी में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन पूरी तरह से मौन धारण किए हुए हैं।

सोमवार को कार्यक्रम में पहुंचने पर ललित नागर का ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि विकास का दौर पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में चला था, उन दस सालों में फरीदाबाद सहित समूचे हरियाणा का चहुंमुखी विकास हुआ था। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को जहां 100-100 गज के प्लाॅट दिए गए, वहीं बेरोजगारों को रोजगार दिया गया। गांवों व शहरों में समान विकास किया गया, लेकिन भाजपा ने नौ सालों में देश और प्रदेश का बंटाधार कर दिया, लोग महंगाई से त्राहि-त्राहि करने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गरीबों को उजाड़ने पर तुली है। नागर ने कहा कि हरियाणा की जनता फिर से कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और आगामी चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी और फिर से फरीदाबाद सहित हरियाणा का समान विकास किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक नागर के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि उनके यहां गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लोग परेशान हैं, इसलिए यहां गलियां पक्की करवाई जाएं। वहीं बिजली की व्यवस्था को ठीक करवाया जाए। जहां तारों का जाल फैला हुआ है, वहां नए सिरे से लाइनें डाली जाएं। इसके अलावा ग्रामीणों ने पीने के पानी सहित बेरोजगारी की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। जिन्हें सुनने के बाद पूर्व विधायक ललित नागर ने इन समस्याओं को दूर करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संजय नंंबरदार, विजयपाल प्रधान, गजराज सरपंच, लख्मी सरपंच, चौधरी अजय चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed