फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People distressed by sultry heat; rain likely starting today.

Faridabad News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, आज से बारिश के आसार

Sun, 26 Jul 2026 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
People distressed by sultry heat; rain likely starting today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। शहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर चिपचिपी गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। तेज हवाएं चलने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली और बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को बार-बार पसीना पोंछते देखा गया।


रविवार सुबह मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के बाद तेज धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। इसके चलते घरों से बाहर निकले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ अपेक्षाकृत कम रही और लोग आवश्यक कार्य निपटाकर जल्द घर लौटते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने पूरे सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। यदि पूर्वानुमान सही साबित होता है तो तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में नमी कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश के दौरान सावधानी बरतने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed