{"_id":"6a66578649095e48920d20eb","slug":"people-are-afraid-to-step-out-of-their-homes-due-to-stray-dogs-and-animals-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75866-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लावारिस कुत्तों और पशुओं के कारण घर से निकलने में लगता है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लावारिस कुत्तों और पशुओं के कारण घर से निकलने में लगता है डर
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के अभाव में एनआईटी-5 के लोग परेशान, समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र के निवासी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। सीवर ओवरफ्लो, पेयजल संकट, सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर, लावारिस पशुओं, कुत्तों और गंदगी जैसी समस्याओं के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभागों और नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। यह सभी बातें लोगों ने आरडब्ल्यूए कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बताईं।
पदम भड़ाना, अक्षय चावला, नासिर अहमद, चरणजीत, विनोद, सचिन, हिमांशु, सुनील, कांता, जितेंद्र, देवेंद्र व अन्य निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे आसपास दुर्गंध फैली रहती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई वर्षों से सीवर की सफाई नहीं की गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। लोगों का कहना है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई के लिए नहीं पहुंचते, जिसके कारण गलियों और सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। कई स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं, लावारिस पशु और कुत्तों के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घरों से निकलने में डर लगता है। इसके अलावा क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें भी आए दिन खराब रहती हैं। लोगों का कहना है कि कई बार उन्हें अपने स्तर पर ही स्ट्रीट लाइट ठीक करवानी पड़ती है।
विज्ञापन
निवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से मांग की है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। उनका कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो लोगों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और जनस्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ सकता है।
-- --
निवासियों से बातचीत
सड़क पर सीवर का पानी बहता रहता है। दुर्गंध के कारण हमारा घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। हमारी मांग है कि इसे जल्द साफ कराया जाए। - पद्म सिंह भड़ाना
--
घरों में सप्लाई होने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। पानी में मिट्टी और सीवर का गंदा पानी आता है, जिससे घरेलू कार्य भी प्रभावित होते हैं। - देवेंद्र अरोड़ा
--
बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। - सुनील महाजन
--
स्ट्रीट लाइट न होने के चलते गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। इससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी डर बना रहता है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।-- नासिर अहमद
--
कुत्तों की अधिक संख्या के कारण बच्चे खेलने नहीं जाते हैं, महिलाएं बाजार जाने में भी डरती है। कुत्तों कभी भी लोगों पर हमला कर देते हैं।-- सचिन नागपाल
--
बिजली का तारों में अचानक आग लग जाती है। रात्रि में हम अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाते हैं। इस घटनाओं से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। - विनोद लांबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र के निवासी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। सीवर ओवरफ्लो, पेयजल संकट, सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर, लावारिस पशुओं, कुत्तों और गंदगी जैसी समस्याओं के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभागों और नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। यह सभी बातें लोगों ने आरडब्ल्यूए कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बताईं।
पदम भड़ाना, अक्षय चावला, नासिर अहमद, चरणजीत, विनोद, सचिन, हिमांशु, सुनील, कांता, जितेंद्र, देवेंद्र व अन्य निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे आसपास दुर्गंध फैली रहती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई वर्षों से सीवर की सफाई नहीं की गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। लोगों का कहना है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई के लिए नहीं पहुंचते, जिसके कारण गलियों और सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। कई स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं, लावारिस पशु और कुत्तों के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घरों से निकलने में डर लगता है। इसके अलावा क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें भी आए दिन खराब रहती हैं। लोगों का कहना है कि कई बार उन्हें अपने स्तर पर ही स्ट्रीट लाइट ठीक करवानी पड़ती है।
विज्ञापन
निवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से मांग की है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। उनका कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो लोगों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और जनस्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ सकता है।
निवासियों से बातचीत
सड़क पर सीवर का पानी बहता रहता है। दुर्गंध के कारण हमारा घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। हमारी मांग है कि इसे जल्द साफ कराया जाए। - पद्म सिंह भड़ाना
घरों में सप्लाई होने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। पानी में मिट्टी और सीवर का गंदा पानी आता है, जिससे घरेलू कार्य भी प्रभावित होते हैं। - देवेंद्र अरोड़ा
बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। - सुनील महाजन
स्ट्रीट लाइट न होने के चलते गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। इससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी डर बना रहता है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।
कुत्तों की अधिक संख्या के कारण बच्चे खेलने नहीं जाते हैं, महिलाएं बाजार जाने में भी डरती है। कुत्तों कभी भी लोगों पर हमला कर देते हैं।