फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients wandering for beds in hospitals

अस्पतालों में बेड के लिए भटक रहे मरीज

Tue, 19 Oct 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Patients wandering for beds in hospitals
फरीदाबाद। जिले में डेंगू का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के चार नए मामलों की पुष्टि की। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या 173 हो गई है। वहीं मलेरिया के मामले की संख्या नौ पर स्थिर है। डेंगू के मामले में बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों को बेड मिलना मुश्किल हो गया। बेड के लिए मरीजों अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों के किनारे जगह-जगह पानी ठहरा हुआ है। वहीं गलियों में पानी जमा है। इसमें डेंगू के लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। सिविल अस्पताल बीके में रोजाना तीन हजार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर बच्चों की ओपीडी में भीड़ ज्यादा देखी जा रही है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन अलर्ट हो गया है। डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल के नए भवन में अलग से वार्ड बनाया गया है और डेंगू पीड़ित मरीजों को वहां पर दाखिल किया गया है। इसके अलावा बीके अस्पताल परिसर में बनाए गए 100 बेड के अस्थायी अस्पताल में भी डेंगू के मरीजों को भर्ती करने की बात कही गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के चार नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 173 हो गई है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई हुई हैं। 40 से अधिक टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाती हैं। फॉगिंग अभियान को तेज कर दिया गया है। रोस्टर बनाकर सभी इलाकों में फॉगिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed