फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Over 100 youths die after drowning in Daath Valley in 16 years

Faridabad News: 16 साल में डैथ वैली में डूबकर 100 से अधिक युवाओं की मौत

Thu, 09 Apr 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Over 100 youths die after drowning in Daath Valley in 16 years
फरीदाबाद सिरोही की अरावली क्षेत्र में बनी झील। संवाद
खनन के कारण अरावली में आधा दर्जन से अधिक बन चुकी हैं कृत्रिम झील
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। अरावली के जंगलों में बनी आधा दर्जन से अधिक कृत्रिम झीलों में बीते 16 वर्षों में 100 से अधिक युवाओं की मौत हो चुकी है। उसके बावजूद प्रशासन की ओर से सैलानियों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया है। मंगलवार को भी थाना धौज के अंतर्गत आने वाली सिरोही झील में डूबने से 20 साल के युवक की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर सैलानी सुंदर- सुंदर फोटो देखकर दूर दराज से घूमने के लिए आते हैं।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में अरावली जंगल और पर्वत शृंखला 25 से 30 किलोमीटर के दायरे में फैली है। पर्वत शृंखला दिल्ली से सटे सूरजकुंड, अंखीर, पाली, बड़खल, मांगर, गांव सिरोही आदि क्षेत्रों से गुजरती है। वर्ष 1991 तक अरावली में खनन का कार्य चल रहा था। इसके बाद सरकार ने इस पर रोक लगा दी। ऐसे में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड किनारे आधे दर्जन से अधिक गहरी खाई कृत्रिम झील में बदल गईं। यह झीलें प्राकृतिक नहीं हैं। इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन झीलों में बारिश का पानी जमा रहता है। उसके बावजूद प्रशासन की ओर से कृत्रिम झील के आसपास न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और ना ही लोगों को जाने से रोकने के लिए तारबंदी की गई है। उसी वजह से साल 2009 से अब तक इन कृत्रिम झीलों में डूबकर 100 से अधिक युवाओं की मौत हो चुकी है ।
विज्ञापन




--------



फोटो देख आते हैं घूमने



इन झीलों की खूबसूरती की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिए जाते हैं। उसके बाद लोग उन फोटो को देखकर दूर दराज से गर्मी के दिनों में सैर-सपाटे के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा मस्ती व सेल्फी लेने के साथ झील के खूबसूरत पानी को देखकर उसमें नहाने उतर जाते हैं। जिससे उनको अंदेशा नहीं होता है कि वह किसी हादसे का भी शिकार हो सकते हैं। लोगों के अनुसार अरावली स्थित कृत्रिम झीलों तक पहुंचने के लिए कई रास्ते हैं। जंगल के क्षेत्र में पुलिस या वन विभाग के कर्मचारी गश्त नहीं करते। इसी बात का फायदा उठा कर कई युवा कृत्रिम झीलों के आसपास पार्टी करने या नहाने के आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------



कृत्रिम झीलों में डूबने के मामले



-29 मार्च 2014 : रेडियो जॉकी अभय की सूरजकुंड झील में डूबने से मौत।

-15 मई 2015 - बड़वाली झील में डूबकर एक युवक की मौत।

-03 जून 2015- कृत्रिम झील में नहाते समय डूबने से विक्की कोहली की मौत हुई।

-19 जून 2015 - गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के पास झील में नहाने के दौरान दसवीं का छात्र डूबा।

-22 जुलाई 2015- दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र झील में डूबा।

-29 फरवरी 2016 : झील में डूबने से द्वारका दिल्ली के रहने वाले तन्मय मिश्रा की मौत हो गई।

-1 मई 2016 : ओखला फेस-2 निवासी पिंटू की डेथ वैली में डूबने से हुई।

-8 मई 2016: भीकम कॉलोनी के करण की बड़वाली झील में डूबने से मौत हुई।

-13 अप्रैल 2017 : सेल्फी लेते समय एक छात्र की सिरोही स्थित झील में गिरने से मौत।

-23 अगस्त-2021: खूनी झील में नहाने गए शिव दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह व पंकज तिवारी की मौत हुई।

-नवंबर-2022- गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड किनारे स्थित एक खाई में सेल्फी लेते समय गिरने से युवक की मौत हो गई।

-18 जून 2023- अरावली के सिरोही झील में नहाते समय डूबने से दिल्ली निवासी दो युवक की मौत

-12 मई 2024- सिरोही झील में नहाने गए दिल्ली के दो मैकेनिकल इंजीनियर की मौत

-02 अप्रैल-2025- 12 दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की सिरोही झील में डूबकर मौत

-07 अप्रैल-2026- सिरोही झील में डूबकर दिल्ली के एक युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed