फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Out of the three seats in the district, the lotus bloomed again on two seats, while the Congress won on one seat

Faridabad News: जिले की तीन सीटों में से दो पर फिर खिला कमल, एक पर चला कांग्रेस का हाथ का पंजा

Tue, 08 Oct 2024 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Out of the three seats in the district, the lotus bloomed again on two seats, while the Congress won on one seat
-----प्रमुख समाचार-----
विज्ञापन


फोटो 2,3,4 में हैं
कैप्शन: 2- पलवल में विजयी रहे भाजपा के गौरव गौतम को विजय का प्रमाण पत्र सौंपते निर्वाचन अधिकारी ज्योति
कैप्शन: 3- हथीन से विजयी रहे कांग्रेस उम्मीदवार इसराइल चौधरी विजय न्हि दिखाते हुए
कैप्शन: 4- होडल में विजयी होने के विजय चिन्ह दिखाते भाजपा के हरेंद्र रामरतन
------
जिले की तीन सीटों में से दो पर फिर खिला कमल, एक पर चला हाथ का पंजा
-होडल में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान चुनाव हारे, भाजपा के हरेंद्र रामरतन ने उदयभान को 2632 वोटों से हराया
-पलवल में भाजपा के गौरव गौतम ने पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस उम्मीदवार करण दलाल को 33605 वोटों से हराया
-हथीन में कांग्रेस के इसराइल चौधरी ने भाजपा के मनोज रावत को 33,532 वोट से पराजित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा विधानसभा के हुए चुनाव में मंगलवार को पलवल जिले की तीन सीटों में से दो सीटों पर फिर से कमल खिला, जबकि एक सीट पर कांग्रेस का हाथ का पंजा चल गया। इनमें पलवल में जहां भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम विजयी रहे, वहीं होडल में पूर्व विधायक रामरतन के पुत्र भाजपा के हरेंद्र रामरतन हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान को हराकर विजयी हुए। जबकि हथीन विधानसभा पूर्व विधायक जलेब खान के पुत्र मोहम्मद इसराइल चौधरी विधायक चुने गए हैं। तीन सीटों में से दो सीटों पर इनेलो की जमानत जब्त हो गई। जबकि पलवल जिले में इनेलो प्रमुख पार्टी के रूप में रहती थी। जजपा और आप उम्मीदवारों की तो तीनों सीटों पर ही जमानत जब्त हो गई।
पलवल से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने पलवल से पांच बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल को 33 हजार, 605 मतों से पराजित कर दिया। गौरव गौतम को एक लाख, 9,118 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल को 75 हजार 513 वोट मिले। 19 राउंड में हुई मतगणना के बाद गौरव गौतम को विजयी घोषित किया गया। विजयी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ज्योति ने विजय प्रमाण पत्र गौरव गौतम को सौंपा। इनेलो उम्मीदवार अभिषेक देशवाल को 2536 वोट मिले, जबकि जजपा उम्मीदवार हरित बैसला को 2568 वोट मिले। पलवल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू कर दी गई। मतगणना शुरू होने पर सबसे पहले पोस्टल वोट खोली गईं। जिनमें कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल विजयी रहे। बाद में ईवीएम की शुरू हुई वोटों की गिनती में पहले राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल को 4892 मत मिले। जबकि भाजपा के गौरव गौतम को 3769 मत मिले। इनेलो प्रत्याशी अभिषेक देशवाल को मात्र 973 वोट मिले। जजपा उम्मीदवार हरित बैसला को मात्र 33 वोट मिले। आप उम्मीदवार धर्मेंद्र हिंदुस्तानी को 638 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व सैनिक शिवदत्त वशिष्ठ को 1116 वोट मिले। उसके बाद पलवल में हर राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल को पराज्य मिली। भाजपा के गौरव गौतम ने 19 राउंड तक लगातार बढ़त बनाए रखा।
विज्ञापन

हथीन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार इसराइल चौधरी विधायक बने
हथीन में कांग्रेस उम्मीदवार त्रिकोणीय मुकाबले में विधायक चुने गए। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार मनोज रावत को 33 हजार, 532 मतों से पराजित किया। कांग्रेस उम्मीदवार इसराइल चौधरी को 79 हजार, 638 वोट मिले। जबकि भाजपा के मनोज रावत को 47 हजार, 106 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे इनेलो उम्मीदवार तैयुब हुसैन को 37 हजार, 772 वोट मिले। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े पूर्व विधायक केहर सिंह रावत को 4915 वोट मिले। जबकि कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लडे़ धर्मेंद्र तेवतिया को 10 हजार 460 वोट मिले। वहीं जजपा के रविंद्र सहरावत को 5673 वोट मिले। आप उम्मीदवार कर्नल राजेंद्र रावत को 105 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

होडल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव हारे

होडल विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक रामरतन के पुत्र भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र रामरतन विधायक चुने गए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार तथा हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान को 2632 वोटों से हराया। विजयी रहे हरेंद्र रामरतन को 68 हजार, 697 वोट मिले। जबकि हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान को 66 हजार 065 वोट मिले। इनेलो उम्मीदवार सुनील को 1836 वोट मिले। निर्दलीय डॉ. नवीन रोहिला को 2076 वोट मिले। जजपा के सतवीर को 273 वोट मिले। आप उम्मीदवार मनोहर को 284 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed