फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Open counseling affected due to server down in graduation

Faridabad News: स्नातक में सर्वर डाउन होने से ओपन काउंसिलिंग प्रभावित

Tue, 25 Jul 2023 07:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Jul 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Open counseling affected due to server down in graduation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओपन काउंसिलिंग के जरिए दाखिला लेने के लिए मंगलवार को जिले के सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली, लेकिन सर्वर डाउन होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने की वजह से विद्यार्थी फीस जमा नहीं कर पाए।


सेक्टर 2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय की डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दाखिले हो रहे हैं। जिस भी कोर्स में सीटें खाली थीं, उस कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्र सुबह ही कॉलेज में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अभी करीब 50 प्रतिशत सीटें विभिन्न कोर्सों में खाली पड़ी हुई हैं। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली व दूसरी लिस्ट में नहीं आया है। वह ओपन काउंसिलिंग के जरिए दाखिला ले सकते हैं। ओपन काउंसिलिंग में कई बार छात्र को पसंदीदा कोर्स नहीं मिल पाता है। इसलिए छात्र दूसरे कोर्स में दाखिला ले लेता है। मंगलवार को ओपन काउंसिलिंग का सर्वर डाउन होने की वजह से छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने की वजह से छात्र अपने फार्म नहीं भर पाए। इसके अलावा कोर्स में दाखिला होने के बावजूद फीस जमा नहीं होने की वजह से दाखिला भी कंफर्म नहीं हो पाया। अग्रवाल कॉलेज के डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि ओपन काउंसिलिंग में जिन विद्यार्थियों ने फार्म नहीं भरा है, वह भी भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। यह स्नातक में दाखिला पाने का आखिरी मौका है। ओपन काउंसलिंग में सीटें फुल होने के बाद छात्रों को दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed