फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   one severely injured in parking dispute

ऑटो रिक्शा खड़ी करने के विवाद में भिड़े दो पक्ष

Sat, 25 Apr 2020 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
one severely injured in parking dispute
फरीदाबाद। सेक्टर-46 चौकी अंतर्गत मेवला महाराजपुर गांव में घर के सामने ऑटो खड़ा करने पर दो पक्षों के विवाद हो गया। दोनों पक्षों के परिवार के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े और ईंट-पत्थर भी बरसाए। एक व्यक्ति के सिर में लाठी से गंभीर चोट लगने के कारण सर्वोदय अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देकर सतीश ने आरोप लगाया कि उसकी कॉलोनी में ही रहने वाला भोपाल अपने ऑटो को उसके घर के सामने खड़ा करता था। इससे आने-जाने का रास्ता नहीं बचता था। वहां से गुजरने वाले लोग उसके घर के स्लैब पर चढ़कर आते-जाते हैं। इससे वह कई बार टूट चुका है।
विज्ञापन

सतीश का आरोप है कि भोपाल से ऑटो रिक्शा हटाने को लेकर विवाद हो गया। दो लोगों के बीच हुए विवाद में देखते ही देखते दोनों परिवार के लोग कूद गए। दोनों तरफ से लाठियां भांजी गईं। इस घटना में सतीश के भतीजे महेश समेत अन्य लोग घायल हो गए। महेश को गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भोपाल, ब्रजेश, बिजेंद्र, दीपक, सुंदरी, नीलम, सुनीता, संतरा के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed