{"_id":"611fe75c8ebc3e79963211f2","slug":"one-accused-arrested-in-the-robbery-with-a-weapon-from-an-agent-faridabad-news-noi600225986","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती से हथियार के बल हुई लूट में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती से हथियार के बल हुई लूट में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। करीब डेढ़ साल पहले बल्लभगढ़ अनाज मंडी में आढ़ती को गोली मारकर 80 हजार रुपये लूट का मामला क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूल रूप से गांव बिल्लोचपुर हसनपुर पलवल निवासी आकाश के रूप में हुई है। फिलहाल हरि विहार आदर्श नगर बल्लभगढ़ में रह रहा था।
आरोपी के ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसने अपने पांच अन्य साथियों संग लूट की वारदात की थी। क्राइम ब्रांच ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है। आठ दिसंबर 2019 को पुलिस ने दुकानदार सोनू की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। सोनू ने बताया कि दुकान पर अपने भाई व दो नौकरों सहित बैठा था। उसकी दुकान पर तीन युवक पिस्टल लेकर घुस आए। सोनू, उसके भाई व नौकरों से मारपीट की। दुकान में रखे 80 हजार रुपये लूट लिए। सोनू ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों कपिल, आकाश, प्रशांत, संदीप व बादल के साथ मोटरसाइकिल व कार में सवार होकर अनाज मंडी पहुंचा था। उन्होंने एक बड़ी दुकान को लूटने की साजिश रची थी।