फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One accused arrested in Rs 2.61 crore fraud case

Faridabad News: 2.61 करोड़ की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in Rs 2.61 crore fraud case
आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आईपीओ व शेयर में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 2.61 करोड़ रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित सक्सेना दिल्ली के द्वारका का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बैंक खाताधारक संदीप व अभिषेक से बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-35 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इंस्टाग्राम पर उन्होंने आईआईएफएल का लिंक देखकर उस पर क्लिक किया। उनके पास एक मैसेज आया, जिस नंबर पर निवेश के लिए उनकी बात होने लगी। इसके बाद ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, जहां पर शेयर मार्केट व आईपीओ में निवेश के लिए जानकारी दी जाती थी। फिर एक लिंक भेज कर उनकी जानकारी ली गई और ट्रेडिंग खाता खुलवाया गया। ठगों ने उन्हें विभिन्न शेयर और आईपीओ में निवेश करने बारे में बताया। उन्होंने निवेश के नाम पर ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में 26115000 रुपये ट्रांसफर कर दिये। बाद में रिफंड मांगा तो और रुपयों की मांग की जाने लगी। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed