फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now faridabad have 15 containment zone

जिले में 15 नए कंटेनमेंट जोन घोषित

Thu, 25 Feb 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Now faridabad have 15 containment zone
Now faridabad have 15 containment zone
फरीदाबाद। देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को 15 नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। कंटेनमेंट जोन की यह सूची पुराने जोन को रिवाइव करते हुए जारी की गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा घोषित गए नए कंटेनमेंट जोन में कई सेक्टरों के मकान शामिल हैं। इनमें एनआईटी फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सीही गांव, सेक्टर-7 स्थित जैन कॉलोनी, सेक्टर-16 फ्रेंड्स कॉलोनी, सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-16ए, सेक्टर-28, सेक्टर-19, नवादा नजदीक स्थित कॉलोनी, सेक्टर 8 नेहरू कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम-बंगाल और जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कंटेनमेंट जोन रिवावइव कर सख्ती बरतने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed