फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No matter what happens, I will not leave my land

खोरी गांव: चाहे कुछ भी हो जाए, नहीं छोड़ेंगे अपनी जमीन

Fri, 24 Sep 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
No matter what happens, I will not leave my land
फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र स्थित खोरी गांव में लोग मकान टूटने के बाद अब टेंट लगाकर रह रहे हैं। उनका कहना है कि चाहे जो हो, खोरी गांव की जगह को नहीं छोड़ेंगे। चाहे नगर निगम मलबा क्यों न उठा कर ले जाए। कई परिवार तो टूटे मकान का मलबा बेचकर घर का खर्च चला रहे हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने अरावली में बसे खोरी गांव में बनाए गए अवैध निर्माणों की तोड़फोड़ की थी। इससे हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। अभी भी काफी संख्या में लोग घर टूटने के बाद मौके पर ही टेंट लगाकर रह रहे हैं। विस्थापितों का कहना है कि मकान टूटने के बाद से उनके ऊपर आफत सी आ गई है। एक ओर सिर से छत छीन गई, तो दूसरी ओर रोजगार की मार झेल रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। लिहाजा अपने टूटे मकानों से ईंट व मलबा बेचकर घर का खर्च चलाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार का फ्लैट देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। कइयों के तो फार्म भी नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने सुनाया अपना दर्द
हम खोरी से नहीं जाएंगे। नगर निगम चाहे मलबा उठाए या कुछ करे। झुग्गी डालकर यहीं पड़े रहेंगे। कई परिवार बारिश में भी टेंट लगाकर जीवन यापन कर रहे हैं।
- हरली, खोरी गांव।
पता नहीं कहां जाएंगे। अभी तो यहीं झुग्गी डालकर रह रहे हैं। घर और रोजगार नहीं है। ऐसे में ईंट बेचकर गुजारा कर रहे हैं।
- प्रदीप कुमार, खोरी गांव
अभी तक नगर निगम की ओर से मलबा उठाने कोई नहीं आया है। निगम मलबे को उठाता है और बेचता है तो पैसों की भी मांग करेंगे।
- अशोक, खोरी गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed