फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New students were introduced to the campus as well as the direction of their careers.

Faridabad News: नए विद्यार्थियों को कैंपस के साथ कॅरिअर की दिशा भी समझाई

Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
New students were introduced to the campus as well as the direction of their careers.
इंडक्शन कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने ज्ञान, नवाचार और लक्ष्य पर ध्यान देने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की पढ़ाई, सुविधाओं और कैंपस की गतिविधियों की जानकारी देने के साथ भविष्य की तैयारी के लिए भी प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं, शिक्षकों और उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विश्वविद्यालय में बिताया समय केवल डिग्री लेने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में भी मददगार होना चाहिए। मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. डीबी लोबियाल ने कहा कि अच्छे अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन केवल अंकों से सफलता तय नहीं होती। ज्ञान, लक्ष्य के प्रति गंभीरता, धैर्य और लगातार मेहनत भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के वर्षों में अपनी बुनियादी समझ मजबूत करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा के प्रो. दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं है। विद्यार्थियों को ऐसा ज्ञान हासिल करना चाहिए, जिससे वे समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed